41 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

IPL में खिलाड़ी का जेब से पर्ची निकालने का क्या है मतलब, कैसे शुरू हुआ था ये चलन

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सीजन में एक अनोखा जश्न मनाने का चलन देखने को मिला है। पारंपरिक जश्नों के तरीकों के बजाय कई खिलाड़ियों ने मैदान पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद अपनी जेब से हाथ से लिखी हुई कागज की पर्चियां निकालनी शुरू कर दी। इन पर्चियों पर अक्सर प्रशंसकों, माता-पिता, गुरु या फिर अपनी निजी मुश्किलों को समर्पित दिल को छू लेने वाले संदेश लिखे होते हैं।

यह भी पढ़ें-वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, जानें आंकड़े

हाल ही में IPL के एक मैच के दौरान संजू सैमसन को आउट करने के बाद आकाश सिंह ने भी अपनी जेब से पर्ची निकाली। विकेट लेने के बाद उन्होंने एक पर्ची दिखाई जिस पर लिखा था “अक्की ऑन फायर। आकाश जानता है कि टी20 में विकेट कैसे चटकाए जाते हैं।” इसी बीच आइए जानते हैं कि आईपीएल में इस ट्रेंड की शुरुआत किसने की थी?

जश्न के दौरान जेब से पर्चियां निकालने का यह चलन सबसे पहले आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने शुरू किया था। पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद अभिषेक ने एक मुड़ी हुई पर्ची निकालकर जश्न मनाया था। उस पर्ची पर लिखा था कि “यह ऑरेंज आर्मी के लिए है।” यह तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

अभिषेक शर्मा के इस जश्न का उनकी शतकीय पारी से भी कहीं ज्यादा गहरा भावनात्मक महत्व था। टूर्नामेंट के उस चरण में सनराइजर्स हैदराबाद को कथित तौर पर लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे के पायदान पर संघर्ष कर रही थी। प्रशंसकों का मनोबल पूरी तरह से गिर चुका था और टीम की आलोचना भी हो रही थी।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #AkashSingh

RELATED ARTICLE