डेस्क। पूरे भारत में Petrol-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर ₹3 का इजाफा हुआ है और सीएनजी की कीमत ₹2 प्रति किलो की दर से बढ़ गई है। इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है?
यह भी पढ़ें-खरीदने जा रहे हैं Kia Sonet तो जान लें कौन सा वेरिएंट होगा बेहतर?
भारत में सबसे सस्ता Petrol फिलहाल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मिल रहा है। यहां कीमत लगभग ₹82.46 प्रति लीटर के आस-पास है। वहीं दिल्ली की अगर बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत लगभग ₹94.77 प्रति लीटर है। भारतीय कानून लोगों को अपने वाहन के मूल कंपनी फिटेड फ्यूल टैंक को पूरी तरह से भरकर राज्यों के बीच आजादी से यात्रा करने की अनुमति देता है। गाड़ी या फिर बाइक के मानक फ्यूल टैंक के अंदर पेट्रोल ले जाने पर कोई भी कानूनी रोक नहीं है।

अगर कोई व्यक्ति कंटेनर, कनस्तर या फिर ड्रम में अलग से पेट्रोल लाने, ले जाने की कोशिश करता है तो कानूनी स्थिति पूरी तरह से बदल जाती है। पेट्रोलियम अधिनियम 1934 और संबंधित सुरक्षा नियमों के तहत कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के निजी इस्तेमाल के लिए सिर्फ 30 लीटर तक पेट्रोल जमा या फिर लाने ले जाने की अनुमति रखता है।
इस 30 लीटर की सीमा के अंदर भी सुरक्षा की खास शर्त लागू होती है। पेट्रोल को सिर्फ अनुमोदित लीक प्रूफ धातु के कंटेनर में ही रखा जाना चाहिए। प्लास्टिक की बोतल, सुरक्षित कनस्तर या फिर खुले कंटेनर में ईंधन ले जाना खतरनाक माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति वाहन के फ्यूल टैंक के बाहर 30 लीटर से ज्यादा पेट्रोल लाता ले जाता है तो उसे पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन से उचित लाइसेंस और मंजूरी प्राप्त करना जरूरी है।
Tag: #nextindiatimes #Petrol #PMModi




