32 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

Redmi Watch 6 लॉन्च, स्मार्टवॉच में मिलेंगे 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड

टेक्नोलॉजी डेस्क। रेडमी ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है जिसे कंपनी ने Redmi Watch 6 के नाम से पेश किया है। इस वॉच को सबसे पहले अक्टूबर 2025 में चीन में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max हैंडसेट के साथ पेश किया गया था। इस स्मार्टवॉच के दो वेरिएंट हैं जिसमें Redmi Watch 6 और Watch 6 NFC शामिल है।

यह भी पढ़ें-स्पेशल फीचर्स के साथ लांच हुआ नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5 Pro, होगी फास्ट चार्जिंग

रेडमी की इस नई वाच में 2.07-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है। साथ ही इस वॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहे हैं। वॉच में डुअल L1 GPS एंटीना भी देखने को मिल रहे हैं। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक चल सकती है। Redmi Watch 6 की शुरुआती कीमत पोलैंड में PLN 449 यानी लगभग 10 हजार रुपये है। रेडमी की इस वॉच में 2.07-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है।

वॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं, जिनमें से 6 एक्टिविटीज को ये अपने आप पहचान सकती है। हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें तो वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस और स्ट्रेस मॉनिटरिंग भी मिल रही है। वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और पानी के अंदर भी हार्ट रेट का पता लगाने की सुविधा वाला ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर है।

वॉच में 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिल रही है। साथ ही इसमें 550mAh की बैटरी है, जो नॉर्मल यूज में 12 दिनों तक और बैटरी सेवर मोड में 24 दिनों तक चल सकती है। नेविगेशन के लिए वॉच में डुअल L1 GNSS एंटीना हैं, जो GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS सिस्टम को सपोर्ट करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #RedmiWatch6 #Redmi #Technology

RELATED ARTICLE