32 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

सरकारी बाबुओं की कुर्सी पर क्यों बिछा होता है सफेद तौलिया? जानें इसका इतिहास

डेस्क। अगर आप किसी Government दफ्तर में गए होंगे, तो देखा होगा कि बड़े अधिकारी की कुर्सी पर सफेद रंग का तौलिया बिछा होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक ऑफिस और आरामदायक कुर्सियों के बावजूद अफसरों की कुर्सी पर सफेद तौलिया क्यों रखा होता है?

यह भी पढ़ें-जानें क्या होती है Z+ सिक्योरिटी, CRPF सुरक्षा से कितनी होती है अलग?

आपको बता दें यह केवल एक कपड़ा नहीं है, बल्कि इसके पीछे सदियों पुराना इतिहास छिपा है, जो ब्रिटिश काल से जुड़ा है। दरअसल कुर्सियों पर सफेद तौलिया बिछाने का रिवाज ब्रिटिश काल की देन है। उस दौर में आज की तरह पक्की सड़कें और गाड़ियां नहीं हुआ करती थीं। अंग्रेज अधिकारी अक्सर घोड़ों पर बैठकर लंबी दूरियां तय करते थे। धूल और पसीने से बचने के लिए तौलिया उनकी हाइजीन का एक अहम हिस्सा बन गया था और धीरे-धीरे यह उनकी पहचान और वर्दी का हिस्सा भी बन गया।

पुराने समय में दफ्तरों में एयर कंडीशनर जैसी सुविधाएं नहीं होती थीं। 80 के दशक तक दफ्तरों में केवल पंखे होते थे, जो गर्मी के मौसम में गर्म हवा फेंकते थे। ऐसे में पसीने को सोखने के लिए सफेद तौलिया एक साइलेंट वॉरियर की तरह काम करता था। यह न केवल अधिकारी के कपड़ों को खराब होने से बचाता था, बल्कि सफर के दौरान एम्बेसडर कारों और जीपों में भी राहत का जरिया बनता था।

90 के दशक के मध्य तक यह तौलिया अधिकारियों की जीवनशैली का एक अटूट हिस्सा बना रहा। लेकिन आज के दौर में भी यह परंपरा जारी है और सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों की कुर्सी पर आपको सफेद रंग का तौलिया बिछा मिल जाएगा। ऐसा कह सकते हैं कि आज के समय में इसे अधिकारी के रुतबे से जोड़कर देखा जाता है।

Tag: #nextindiatimes #Government #GovernmentOfficer

RELATED ARTICLE