43 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

किन हथियारों से लैस होते हैं सीक्रेट सर्विस के जवान, जिनके फुर्तीले एक्शन से बची ट्रंप की जान

वॉशिंगटन। वॉशिंगटन डीसी का मशहूर हिल्टन होटल उस वक्त एक बड़े सुरक्षा घेरे में बदल गया, जब एक हाई-प्रोफाइल डिनर के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश की गई। इस दौरान सीक्रेट सर्विस के जवानों की मुस्तैदी की वजह से किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया। आइए जानें कि सीक्रेट सर्विस के जवानों के पास कौन से हथियार होते हैं?

यह भी पढ़ें-एक ड्रेस पर खर्च करती हैं लाखों, जानें डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ हैं कितनी अमीर

वीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात Secret Service Agents किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बेहद आधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस होते हैं। इनके पास प्राथमिक साइडआर्म के तौर पर SIG Sauer P229 DAK है, जो .357 SIG कारतूस का उपयोग करता है।वहीं काउंटर-असाल्ट टीमें करीब से सुरक्षा के लिए FN P90 सबमशीन गन जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल करती हैं। इनका उपयोग ऐसी स्थितियों में होता है जहां सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की जाती है।

होटल जैसी जगहों पर जहां भीड़ अधिक होती है, वहां तैनात टीमें M4A1 राइफल और रेमिंगटन 870 शॉटगन जैसे हथियारों के साथ मुस्तैद रहती हैं। इसके अलावा एजेंट गुप्त रूप से छोटे हथियारों को अपने कपड़ों में छिपाकर रखते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वे बिना किसी को डराए प्रतिक्रिया दे सकें।

हथियारों के अलावा, एजेंटों के शरीर पर उच्च गुणवत्ता वाले बैलिस्टिक वेस्ट होते हैं, जो किसी भी गोली के हमले को झेलने में सक्षम हैं। इनकी संचार व्यवस्था बेहद एडवांस है, जिसमें एन्क्रिप्टेड रेडियो और छोटे ईयरपीस का इस्तेमाल होता है। इसके जरिए वे हर सेकंड एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। इसके साथ ही, हर एजेंट के पास इमरजेंसी मेडिकल ट्रॉमा किट होती है, ताकि किसी हमले की स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सके।

Tag: #nextindiatimes #SecretServiceAgents #Washington

RELATED ARTICLE

close button