41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

12वीं बोर्ड एग्जाम में फेल हो गई थीं ये बॉलीवुड सुपरस्टार, घर से भाग गई थी एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क। ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अभिनय के लिए अपनी पढ़ाई को किनारे कर दिया। कुछ ने Board Exam में फेल होने के बाद आगे पढ़ाई ही नहीं की। फिल्म इंडस्ट्री की एक लेडी सुपरस्टार के साथ भी ऐसा ही था। पिता चाहते थे कि वह अभिनेत्री बनने का सपना छोड़ दें और पढ़-लिखकर डॉक्टर बन जाएं, लेकिन उनका दिल तो अभिनय में ही लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें-जब प्लास्टिक सर्जरी ने बुरी तरह बिगाड़ दिया इस एक्ट्रेस का चेहरा, चुड़ैल बोलने लगे थे लोग

यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हैं। जब वह 12वीं में फेल हुईं तो घर भागकर मुंबई आ गईं और फिर अभिनेत्री बनने के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया। उस वक्त अभिनेत्री के पिता इतना गुस्सा थे कि उन्हें बेटी के तौर पर अस्वीकार करने का मन बना लिया था और कई सालों तक बात नहीं की थी।

शुरू में उन्होंने अपने माता-पिता की बात मानी और मन लगाकर पढ़ाई करनी शुरू कर दी लेकिन 12वीं में केमिस्ट्री में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया। प्री-मेडिकल टेस्ट छोड़ वह दिल्ली भाग गईं और फिर मुंबई जाकर अभिनय करियर शुरू किया।

कंगना रनौत के इस फैसले से पिता काफी खफा हुए थे। एक्ट्रेस ने बातचीत में बताया था, “उन्होंने मुझसे कहा, ‘मुझे जितनी जानकारी है, उसके आधार पर मैं तुम्हें रास्ता दिखा सकता हूं, क्योंकि तुम मेरी बेटी हो और मैं तुम्हारा गार्डियन हूं। लेकिन अगर तुम अपनी मर्जी से कुछ करना चाहती हो, पढ़ाई नहीं करना चाहती, बल्कि मुंबई और दिल्ली में थिएटर करना चाहती हो तो यह हमारी समझ से बाहर है। अगर तुम ऐसा ही करना चाहती हो तो यह तुम्हें खुद ही करना होगा। तब हम तुम्हें पूरी तरह से आजाद छोड़ देंगे।

Tag: #nextindiatimes #BoardExam #Bollywood #KanganaRanaut

RELATED ARTICLE

close button