41 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए ये 5 स्टार खिलाड़ी, देखें लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 में खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने का सिलसिला जारी है। उन चोटिल खिलाड़ियों की जगह अन्य क्रिकेटरों को जगह मिली है और इस लिस्ट में सबसे नया नाम गेराल्ड कोएट्जी का है। उनके अलावा भी की क्रिकेटर हैं जो रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल 2026 में आए हैं।

यह भी पढ़ें-कौन हैं पंजाब किंग्स को अकेले ही जीत दिलाने वाले कूपर कोनोली, रिकी पोंटिंग से है कनेक्शन

विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन दक्षिण अफ्रीका से आते हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस में टॉम बैन्टन को रिप्लेस किया है। कॉनर ने इसी साल अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था।

दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे बाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वो वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स में ये हैं। लिंडे को 2 मौके मिले भी हैं। मगर उन्हें टी20 में रन गति रोकने में महारत हासिल है।

दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 13 विकेट चटकाए थे। उसी सीजन उन्होंने 157.4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर तबाही मचाई थी।उन्हें SRH ने डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के रूप में अपने स्क्वाड में शामिल किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने दासुन शनाका को सैम कर्रन की जगह अपनी टीम से जोड़ा है।ये वही शनाका हैं, जिन्होंने कुछ सप्ताह पहले ही टी20 वर्ल्ड कप में 76 रनों की पारी खेल पाकिस्तानी खेमे की धड़कनें बढ़ा दी थीं। वो श्रीलंका टीम के कप्तान रह चुके हैं और अनुभवी ऑलराउंडर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस की जगह स्पेन्सर जॉनसन को अपनी टीम में शामिल किया। 2024 में उनका IPL डेब्यू हुआ लेकिन अब तक उन्हें केवल 9 मैच खेलने का मौका मिला है, जिनमे उनके नाम 5 विकेट हैं।

Tag: #nextindiatimes #Sports #IPL2026

RELATED ARTICLE

close button