34 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

आधी रात को रिकॉर्ड हुआ था लता मंगेशकर का ये गाना, छोटी बहन संग गाया था गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क। सुरों की कोकिला कही जाने वालीं Lata Mangeshkar ने अपने सुनहरे सिंगिंग करियर में कई यादगार गीत गाए। गायिकी के लिए उनके अंदर काफी जुनून और जज्बा देखने को मिलता था। इसकी मिसाल एक बार उन्होंने अभिनेत्री रेखा के एक कल्ट गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान पेश की थी, जिसको लता दीदी ने आधी रात में रिकॉर्ड किया था।

यह भी पढ़ें-इस सिंगर को सरेआम थप्पड़ मारना चाहती थीं आशा ताई, मच गया था भारी बवाल

कहा जाता है कि गायिकी को लेकर लता मंगेशकर काफी गंभीर रहती थीं। वह किसी भी गीत को गाने के दौरान अपना सौ प्रतिशत देने से पीछे नहीं हटती थीं। इसके लिए वह दिन रात का समय और किसी भी परिस्थिती को नहीं देखती थीं। इसका अंदाजा आप रेखा की साल 1984 में आई फिल्म उत्सव के पॉपुलर गीत मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को… के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार लता मंगेशकर ने इस गीत को आधी रात में रिकॉर्ड किया था।उनका मानना था कि गाने के बोल में आधी रात दिया गया है। ऐसे में वह इस गाने को उसी समय में रिकॉर्ड करेंगी, जिससे सॉन्ग की रियल फील बनी रही। इस तरह से उत्सव मूवी का मन क्यों बहका रे बहका गाना को तैयार किया गया।

फिल्म उत्सव के इस गाने की एक खासियत ये भी है कि लता मंगेशकर ने इसे अपनी छोटी बहन और गायिका आशा भोसले के साथ मिलकर गया था। सॉन्ग में रेखा के अलावा मशहूर एक्ट्रेस अनुराधा पटेल की झलक भी देखने को मिलती है, जिनको आशा ताई ने अपनी आवाज दी थी। आलम ये है कि 42 साल बाद भी लता मंगेशकर का ये सदाबहार गीत खूब सुना जाता है और फैंस इसे कल्ट गीत के तौर पर याद करते हैं। 

Tag: #nextindiatimes #LataMangeshkar #AshaBhosle

RELATED ARTICLE

close button