मुंबई। सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर Asha Bhosle ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गानों की धुन अमर रहेगी। आशा भोसले की आवाज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज थी और उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और पद्म विभूषण जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान भी दिए गए।
यह भी पढ़ें-भागकर की शादी, घरेलू हिंसा की हुईं शिकार; पढ़ें आशा भोसले की अनसुनी कहानी
सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि आशा ताई का क्रिकेट से भी खास कनेक्शन रहा। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को आशा भोसले अपने बेटे जैसा मानती थीं।सचिन तेंदुलकर और दिग्गज गायिका आशा भोसले के बीच एक बेहद खास और गहरा रिश्ता रहा। आशा ताई न केवल सचिन का बहुत सम्मान करती हैं, बल्कि उन्हें अपने सगे बेटे की तरह प्यार भी देती थी।

साल 2023 में इन दोनों दिग्गजों की खास मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं। सचिन ने उन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए आशा ताई के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया था। बता दें सचिन तेंदुलकर का नाम संगीत के सुरों से निकला। उनके पिता रमेश तेंदुलकर, जिन्हें संगीत से गहरा लगाव था। वह महान संगीत निर्देशक सचिन देव बर्मन के बहुत बड़े फैन थे।
इसी दीवानगी के चलते उन्होंने अपने बेटे (सचिन) का नाम इस महान संगीतकार के नाम पर रखा। सचिन देव बर्मन के बेटे आर.डी बर्मन थे, जिनकी शादी मशहूर सिंगर आशा भोसले से हुई। आशा भोसले ने ब्रेट ली के साथ मिलकर साल 2006 में ‘यू आर द वन फॉर मी’ गाना गया था। ये खाना हिंदी में था, जिसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने ही लिखा था।
Tag: #nextindiatimes #AshaBhosle #AshaBhosleDied




