35 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

ये है देश की सबसे सस्ती बाइक, कीमत सुन यकीन नहीं करेंगे आप

ऑटो डेस्क। भारतीय टू-व्हीलर मार्केट दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है जहां लोग कम कीमत में अच्छी चीज चाहते हैं। ग्राहकों की मांग होती है कि कम कीमत में उन्हें माइलेज और लंबे समय तक चलने वाली बाइक मिले। अब GST 2.0 की नई दरें लागू होने के बाद बाइक्स की कीमतें कम हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-Honda ने लांच किए दो नए स्‍कूटर और एक बाइक, सिर्फ अगस्‍त में ही खरीद पाएंगे

Bajaj Platina 100:

इस लिस्ट में सबसे पहले Bajaj की bike है। Bajaj Platina 100 की कीमत पहले 68,262 रुपए थी लेकिन GTS 2.0 लागू होने के बाद अब यह कम होकर 66,015 रुपए हो गई है। Platina 100cc की बाइक है।

Honda Shine 100:

यह भारत में Honda की सबसे सस्ती बाइक है। इसमें 98.98cc का इंजन लगा है। कंपनी ने हाल ही में उन लोगों के लिए Honda Shine 100 DX लॉन्च किया है जो कम बजट में सवारी के लिए स्टाइलिश लुक चाहते हैं। Honda Shine 100 की कीमत 65,393 रुपए है।

Hero HF 100:

कम कीमत में बेहतरीन वैल्यू देने के लिए Hero जानी जाती है इसलिए यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि इसकी Shine और Platina से कम है।इसमें 97.2cc का इंजन लगा है जो 7.9hp का पावर और 8.05nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,839 रुपए है।

Hero HF Deluxe:

इस बाइक में भी वही इंजन लगा है जो HF 100 में मिलता है। यह कई अलग-अलग मॉडल्स में आती है जिनमें मुख्य फर्क सिर्फ रंगों और स्टिकर्स का है। इसकी 56,657 (एक्स-शोरूम) कीमत सिर्फ ऑल-ब्लैक मॉडल के लिए है।

TVS Sport ES:

TVS Sport ES अब देश की सबसे सस्ती बाइक बन गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55,500 रुपए है।

Tag: #nextindiatimes #BajajPlatina100 #TVS

RELATED ARTICLE

close button