25 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

Google Pixel 10a का ये खास वेरिएंट हुआ लॉन्च, देखें कितनी है कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क। Google ने घोषणा की कि Google Pixel 10a अब जापान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ये घोषणा भारत सहित चुनिंदा वैश्विक बाजारों में हैंडसेट लॉन्च होने के एक महीने बाद की गई है। इसके अलावा कंपनी ने जापान में Pixel 10a को खास तौर से एक नए ‘Isai Blue’ कलर में लॉन्च किया है, जो केवल एक स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन itel Super 26 Ultra लांच, जानें कितनी है कीमत

इस नए कलर वेरिएंट में हैंडसेट को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने जापानी लाइफस्टाइल और फैशन ब्रांड ‘Heralbony’ के साथ पार्टनरशिप की है। स्पेसिफिकेशन्स के मामले में, इसमें वही हार्डवेयर दिया गया है जो इसके ग्लोबल वेरिएंट में है, जिसमें 5,100mAh की बैटरी और 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल है।

Google Pixel 10a के Isai Blue कलर वेरिएंट की कीमत एकमात्र 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए JPY 94,900 तय की गई है। इसके साथ ही जापान में उपलब्ध कलर ऑप्शन्स की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है, जिसमें बेरी, फॉग, लैवेंडर और ओब्सीडियन कलर शामिल हैं। ये सभी कलर ग्लोबली भी उपलब्ध हैं। इसमें 8GB RAM और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। Pixel 10a में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। 

Google Pixel 10a Android 16 पर चलता है और कंपनी इस हैंडसेट के लिए सात साल तक OS अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें 6.3-इंच (1,080×2,424 पिक्सल) का Actua (pOLED) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i की सिक्योरिटी ऑफर करता है। Google के अपने Tensor G4 चिपसेट के साथ Google Pixel 10a में Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर भी लगा है।

Tag: #nextindiatimes #GooglePixel10a #Technology

RELATED ARTICLE

close button