34 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

बार-बार मीठा खाने की होती है क्रेविंग, तनाव के अलावा ये चीजें भी होती हैं वजह

लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि खाना खाने के तुरंत बाद कुछ मीठा (Sweets) खाने का मन करता है या दोपहर के समय चॉकलेट या बिस्किट खाने की इच्छा जाग जाती है? मीठा खाने की ऐसी क्रेविंग कई लोगों के साथ होती है, लेकिन ऐसा रोज-रोज होना नॉर्मल है। अगर आपको बार-बार कुछ मीठा खाने की तलब होती है, तो आइए जानें किन समस्याओं के कारण शुगर क्रेविंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

-अगर आपके खाने में प्रोटीन, फैट और फाइबर की सही मात्रा नहीं है, तो आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से ऊपर जाकर अचानक गिर जाता है। जब ब्लड शुगर कम होता है, तो दिमाग एनर्जी की कमी को पूरा करने के लिए शुगर की मांग करता है।

-जब आप पूरी नींद नहीं लेते, तो शरीर में भूख बढ़ाने वाला हार्मोन घ्रेलिन बढ़ जाता है और भूख शांत करने वाला हार्मोन लेप्टिन कम हो जाता है। थकान की स्थिति में दिमाग को क्विक फिक्स एनर्जी चाहिए होती है और चीनी एनर्जी का सबसे आसान सोर्स है।

-तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। चीनी खाने से दिमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे फील-गुड न्यूरोट्रांसमीटर रिलीज होते हैं, जो हमें खुशी और शांति का अनुभव कराते हैं। इसी कारण कई लोग इमोशनल ईटिंग का शिकार हो जाते हैं।

-चीनी एक तरह के नशे की तरह काम करती है। आप जितना ज्यादा मीठा खाते हैं, आपका दिमाग उतना ही ज्यादा इसका आदी होता जाता है। यह एक बुरा साइकिल बन जाता है, जिसमें आप मीठा खाते हैं, फिर डोपामाइन रिलीज होता है, फिर मीठे की क्रेविंग होती है। अगर खराब बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाए, तो भी बार-बार मीठा खाने की इच्छा बढ़ने लगती है। 

Tag: #nextindiatimes #Sweets #Lifestyle #Health

RELATED ARTICLE

close button