35 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, नाम सुनकर यकीन नहीं होगा आपको

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से ईंधन की सप्लाई और कीमतों में उतार चढ़ाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पूरे भारत में ग्राहक Petrol और डीजल की कीमतों पर करीब से नजर रखे हुए हैं। फिलहाल आइए जानते हैं कि भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां पर मिलता है?

यह भी पढ़ें-नकली Engine Oil से खराब हो सकती है गाड़ी, ऐसे पहचानें असली-नकली का फर्क

देश में पेट्रोल की सबसे कम कीमतें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मिलती हैं। यहां पेट्रोल की कीमत लगभग ₹82.46 प्रति लीटर है। इसी के साथ डीजल की कीमत लगभग ₹78.05 प्रति लीटर हैं। इन कम कीमतों के पीछे की मुख्य वजह स्थानीय टैक्स में कमी और सप्लाई का बेहतर सिस्टम है। ईंधन को रिफाइनरियों से देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाया जाता है। जो राज्य रिफाइनरी से दूर हैं या फिर जहां का इलाका मुश्किल है वहां ट्रांसपोर्ट का खर्चा ज्यादा आता है।

दमन और दीव, दादर और नगर हवेली जैसे इलाकों में भी पेट्रोल की कीमतें काफी कम हैं। यहां लगभग ₹92-₹93 प्रति लीटर कीमत है। इसी तरह अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी उन राज्यों में शामिल है जहां पर ईंधन सस्ता है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब जैसे इलाकों में भी कीमतें काफी हद तक सामान्य रहती हैं।

पेट्रोल पंप डीलर बेचे गए हर लीटर पर कमीशन कमाते हैं। हालांकि यह अंतर काफी ज्यादा नहीं होता लेकिन इसके बावजूद भी अलग-अलग राज्यों और इलाकों में कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर होने से पंप पर मिलने वाली आखिरी कीमत पर असर पड़ सकता है। इन सबके अलावा कुछ राज्य अतिरिक्त शुल्क भी लगाते हैं। जैसे प्रदूषण सेस, सड़क विकास टैक्स या सामाजिक कल्याण सेस। इन अतिरिक्त शुल्क की वजह से कुछ इलाकों में ईंधन की खुदरा कीमत बढ़ जाती है।

Tag: #nextindiatimes #Petrol #PetrolPrice

RELATED ARTICLE

close button