29.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

अगर जंग में कूदे किम जोंग उन तो दुनिया पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें यहां

डेस्क। इस वक्त दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जंग छिड़ी हुई है। ताजा लड़ाई मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल का ईरान से जारी है। इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर सीधा हमला किया था। इसके जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें-ईरान के लिए क्यों खास है खर्ग द्वीप, पढ़ें आखिर अमेरिका ने इसे निशाना क्यों बनाया?

मौजूदा वक्त में मिडिल ईस्ट में स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार दोनों पक्षों तरफ से हमले जारी है। इस वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी ईरान ने बंद कर दिया है, जिसकी वजह से दुनिया भर में तेल संकट पैदा हो गया है। ये एक बेहद जरूरी रूट है, जिसकी मदद से दुनिया का 20 फीसदी तेल का आयात होता है।

उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल दागकर एक बार फिर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले ही देश के नेता Kim Jong Un ने अपने नए युद्धपोत से क्रूज प्रोजेक्टाइल परीक्षण की निगरानी की थी। इस कदम को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

दरअसल जापान और उत्तर कोरिया के बीच कई वर्षों से तनाव बना हुआ है। इस तनाव का मुख्य कारण उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु परीक्षण हैं, जब भी उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण करता है, जापान और उसके सहयोगी देशों की चिंता बढ़ जाती है। जापान ने एक्स पर जानकारी दी कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। बता दें कि कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ता यह तनाव केवल इन दो देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे पूर्वी एशिया और दुनिया की सुरक्षा पर भी पड़ता है।

Tag: #nextindiatimes #KimJong #IranIsraelWar

RELATED ARTICLE

close button