37.1 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

अधूरी नींद भी बन सकती है बढ़ते वजन की असली वजह? ऐसे पाएं अच्छी नींद

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सबसे ज्यादा अपनी नींद के साथ समझौता करते हैं। देर रात तक ऑफिस का काम करना, अनियमित दिनचर्या या फिर मोबाइल और लैपटॉप पर समय बिताना हमारी आदत बन चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम नींद लेना सीधे तौर पर आपके वजन (Weight) को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें-वजन घटाने के लिए रोज चलना चाहिए कितने स्टेप्स?

जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो हमारे शरीर का वह सिस्टम गड़बड़ा जाता है जो हमारी ऊर्जा, भूख और फैट को कंट्रोल करता है। जब हमारी नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में घ्रेलिन (भूख बढ़ाने वाले हार्मोन) का स्तर बढ़ जाता है और लेप्टिन का स्तर कम हो जाता है।इसका नतीजा होता है कि हमें बार-बार भूख लगती है और हम सामान्य से ज्यादा, खासकर हाई-कैलोरी वाला खाना खाने लगते हैं।

नींद की कमी हमारी एनर्जी को भी प्रभावित करती है। थकावट के कारण शरीर की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, जिससे कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया यानी मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। लंबे समय तक कम नींद लेने से शरीर में ‘इंसुलिन रेजिस्टेंस’ भी बढ़ता है, जिससे शुगर का स्तर बिगड़ता है। अगर आप सच में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अपनी नींद को प्राथमिकता दें।

अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं और अच्छी नींद पाना चाहते हैं, तो इन आदतों को अपनाएं:

-रोजाना एक निश्चित समय पर सोने और उठने की आदत डालें।
-सोने से पहले मोबाइल, टीवी या लैपटॉप का इस्तेमाल न करें। इनकी स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी नींद लाने वाले ‘मेलाटोनिन’ हार्मोन को नुकसान पहुंचाती है।
-शाम के समय चाय या कॉफी के सेवन से बचें।
-रात का खाना हमेशा हल्का रखें और अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करें।

Tag: #nextindiatimes #Weight #Health

RELATED ARTICLE

close button