29.9 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

लॉन्च हुआ TVS Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें फीचर्स और धांसू लुक

ऑटो डेस्क। TVS कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter V1 लॉन्च किया है जिसमें 1.8kWh की बैटरी क्षमता है। यह TVS की अब तक की सबसे सस्ती स्कूटर है। TVS ने अब अपनी सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) शुरू की है जिससे ग्राहकों को एक नया और लचीला मॉडल उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें-Motorola Edge 70 Fusion की सेल शुरू, देखें कितनी कीमत में मिल रहा फोन

TVS Orbiter 1 के लॉन्च और बैटरी सर्विस की वजह से अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 49,999 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इस मॉडल से स्कूटर खरीदने का शुरुआती खर्चा कम हो जाता है और ग्राहकों को बैटरी की लंबी गारंटी मिलती है। अगर आप बिना Baas के TVS Orbiter 1 खरीदना चाहते हैं तो यह 84,500 (एक्स-शोरूम दिल्ली) में मिलेगी।

कंपनी का दावा है एक बार फुल चार्ज करने पर V1 मॉडल 86 किमी तक चलती है। साथ ही, यह सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80% चार्ज हो जाती है। इसमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, स्टाइलिश LED हेडलाइट और एक LCD क्लस्टर शामिल हैं।

इसकी सीट काफी लंबी (845mm) है जिससे 2 लोग आराम से बैठ सकते हैं और 290mm का स्ट्रेट-लाइन फुटबोर्ड पैर रखने की अच्छी जगह देता है।साथ ही, चौड़ा और सीधा हैंडलबार एर्गोनॉमिक राइडिंग पोजिशन देता है जिससे रोजाना की राइडिंग आसान हो जाती है। स्कूटर में 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी है जिसमें 2 हेलमेट रखे जा सकते हैं।

इसमें दुर्घटना होने, गिरने, चोरी होने जियो फेंसिंग और तय समय से ज्यादा चलने पर तुरंत अलर्ट मिलता है। आप मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी बैटरी की चार्जिंग और ओडोमीटर चेक कर सकते हैं। इसमें ढलान पर पीछे की तरफ न लुढ़कने के लिए हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल और पार्किंग अस्टिट जैसे फीचर्स हैं।

Tag: #nextindiatimes #TVSOrbiterV1 #TVS

RELATED ARTICLE

close button