36.1 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

IAS, IPS, IFS, IRS किसे मिलती है ज्यादा सैलरी, जानें सबसे शक्तिशाली कौन?

एजुकेशन डेस्क। हर साल लाखों युवा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक, UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं। इस परीक्षा को पास करके ही देश के सबसे प्रतिष्ठित पदों जैसे IAS, IPS, IFS और IRS में अधिकारी बनने का मौका मिलता है। आइए जानते हैं कि IAS, IPS, IFS, IRS में ज्यादा सैलरी किसे मिलती है और सबसे ताकतवर कौन होता है?

यह भी पढ़ें-IAS-IPS या IFS, किस सर्विस में हैं सबसे ज्यादा ओबीसी? देखें आंकड़े

IAS:

IAS अधिकारी प्रशासन का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। इनका मुख्य काम सरकार की बनाई गई योजनाओं और नीतियों को जमीन पर लागू करना होता है। एक जिले में IAS अधिकारी को आमतौर पर जिला कलेक्टर या जिला मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में नियुक्त किया जाता है।

IPS:

IPS अधिकारी देश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने का काम करते हैं। ये पुलिस विभाग के सबसे बड़े अधिकारी होते हैं। जिले में IPS अधिकारी आमतौर पर SP या SSP के पद पर तैनात होते हैं और पूरे पुलिस बल का नेतृत्व करते हैं। इनकी मुख्य जिम्मेदारियां अपराध को रोकना, कानून व्यवस्था बनाए रखना, दंगों या आपात स्थिति को संभालना, पुलिस बल का संचालन करना होता है।

IFS:

IFS अधिकारी विदेश मंत्रालय के तहत काम करते हैं। उनका काम भारत और दूसरे देशों के बीच संबंध मजबूत करना होता है। IFS अधिकारी विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे कई पदों पर काम कर सकते हैं, जैसे राजदूत (Ambassador), हाई कमिश्नर, दूतावास अधिकारी।

IRS:

IRS अधिकारी देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये वित्त मंत्रालय के अधीन काम करते हैं। इनका मुख्य काम इनकम टैक्स और जीएसटी जैसे टैक्स का प्रबंधन, टैक्स चोरी रोकना, आर्थिक अपराधों की जांच करना, सरकार के राजस्व को बढ़ाना होता है।

Tag: #nextindiatimes #IAS #IPS #UPSC #IFS

RELATED ARTICLE

close button