25.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

होली के गाने के लिए एक्ट्रेस को करनी पड़ी थी हाथी से दोस्ती, आज भी बजता है ये गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क। 60, 70 और 80 के दशक में जब गाने आते थे तो उन गानों के पीछे खूब मेहनत होती थी और उन गानों के लिए अलग कहानियां तैयार की जाती थीं। आज हम जिस song की बात कर रहे हैं, वो गाना है 1959 में आई फिल्म नवरंग का और गाने का नाम है अरे जा रे हट नटखट।

यह भी पढ़ें-इस एक्टर ने 11 दिन में साइन की थीं 47 फिल्में, एक गलती से डूब गया करियर

इस गाने को हमने और आपने खूब सुना है और इस गाने पर हम और आप खूब थिरके हैं। इस गाने में एक्ट्रेस संध्या शांताराम थीं और उन्होंने गाने के लिए हाथियों से दोस्ती तक कर डाली थी। दरअसल गाने की शूटिंग से पहले संध्या ने काफी वक्त हाथियों के साथ बिताया था।

वो चाहती थीं कि हाथियों के साथ उनकी बॉन्डिंग पर्दे पर काफी नैचुरल दिखे और इसके साथ ही जब वो गाने की शूटिंग करें तो हाथियों के साथ उनका तालमेल जरूर रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्ममेकर वी शांताराम ने उन्हें ऐसा करने को कहा था। इस गाने को आशा भोंसले और महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी थी।

इस गाने के लिए संध्या शांताराम ने हाथियों से दोस्ती कर ली थी और बड़ी बात यह है कि बेजुबान जानवर भी संध्या के दोस्त बन गए थे। गाने में संध्या को हाथियों के साथ डांस करना था।ऐसे में उन्होंने हाथियों के साथ वही तालमेल बनाए रखा। वो हाथियों से घंटों बातें करती थीं, उन्हें पानी पिलाती थीं, खाना खिलाती थीं और उनके साथ ज्यादा वक्त बिताती थीं, ताकि वो हाथियों की शैली को समझ पाएं और आखिरकार में नतीजा यह रहा कि जब गाना शूट हुआ तो सबकुछ कमाल रहा, गाने में हाथी ने भी संध्या के साथ डांस किया।

Tag: #nextindiatimes #song #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button