लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आईएएस (IAS) अधिकारियों की संख्या और खाली पदों के ताजा आंकड़े सामने आए हैं। यानी कई अहम पद अब भी खाली हैं। आने वाले समय में रिटायरमेंट और नई भर्ती से तस्वीर और बदल सकती है। सीधे भर्ती और पीसीएस से प्रमोशन के जरिए सैकड़ों पद भरे जाने हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे पर बड़ा असर पड़ने वाला है।
यह भी पढ़ें-आखिर यूपी का नाम उत्तर प्रदेश ही क्यों रखा गया, जुड़ा है एक दिलचस्प संयोग
आइए जानें कि यूपी में इस वक्त कितने आईएएस तैनत हैं और अभी कितने पदों पर भर्ती होनी बाकी है? उत्तर प्रदेश में साल 2026 की शुरुआत तक आईएएस कैडर का आकार बढ़ाया गया है। पहले स्वीकृत पदों की संख्या 652 थी, जिसे बढ़ाकर 683 कर दिया गया है। नए ढांचे के मुताबिक राज्य में कुल 683 पद अधिकृत हैं। इनमें से 571 आईएएस अधिकारी वर्तमान में तैनात हैं। इसका मतलब है कि करीब 81 से 112 पद अभी खाली हैं या भरने बाकी हैं।

यूपी में कुल 370 सीनियर ड्यूटी पोस्ट हैं। इनमें 75 जिलों में 75 जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) तैनात हैं। इसके अलावा 84 स्पेशल सेक्रेटरी जैसे अहम पद भी शामिल हैं। राज्य में प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी इन्हीं अधिकारियों के हाथ में होती है। साल 2026 में करीब 31 से 32 आईएएस अधिकारियों के रिटायर होने की संभावना है। इससे खाली पदों की संख्या और बढ़ सकती है।
संशोधित कैडर संरचना के अनुसार, यूपी में कुल 476 पद सीधे भर्ती के जरिए भरे जाने हैं। वहीं 207 पद प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) से प्रमोशन के जरिए आईएएस में भरे जाएंगे। साल 2026 की शुरुआत में 30 पीसीएस अधिकारियों को प्रमोट कर आईएएस कैडर में शामिल किया गया है। इससे कुछ खाली पद भरे गए हैं लेकिन पूरी संख्या अभी भी कम है।
Tag: #nextindiatimes #IAS #UttarPradesh




