डेस्क। दुनिया में यात्रा के बेहद पॉपुलर साधन की बात करें तो ज्यादातर लोग train से ही सफर करते हैं। दुनिया में बेहद लंबे रेलमार्ग हैं और लंबी दूरियों की तमाम ट्रेनें भी हैं। आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन के बारे में बताएंगे कि यह कहां से कहां तक चलती है?
यह भी पढ़ें-कैसे बनते हैं पायलट और कितना लगता है खर्च, सब कुछ जानें यहां
दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन के बारे में बता दें कि यह इतनी छोटी है कि इस ट्रेन में जब तक आप ठीक से चढेंगे तब तक आपका स्टेशन आ जाएगा। यानी सिर्फ 1 मिनट में आपका सफर खत्म हो जाएगा। यह ट्रेन बेहद पॉपुलर है और इसका सफर लोगों को लंबे समय तक याद रहता है। दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन लाइन का नाम एंजेल्स फ्लाइट रेलवे है। यह कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में बस 90 मीटर में फैली हुई है। यह मिनी ट्रेन नैरो गेज फ्यूनिकुलर रेलवे की तरह ऑपरेट होती है क्योंकि, इस ट्रेन का रूट एक खड़ी ढलान जैसा है।

दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजेलिस में है और यह सफर सिर्फ 90 मीटर की दूरी का है। दुनिया का सबसे छोटा रेल सफर एक किलोमीटर से भी कम दूरी का है। जून 2025 में इसका किराया बढ़ाकर एक तरफा यात्रा के लिए 1.50 डॉलर और राउंड ट्रिप के लिए 3 डॉलर कर दिया गया है।
यह ट्रेन इस सफर को करीब एक मिनट में पूरी कर लेती है। यह ट्रेन केबल से नियंत्रित होती है और 33 डिग्री ढलान पर 315 फ़ुट की दूरी तय करती है। इस ट्रेन में केवल दो कोच हैं, जिनका नाम ओलिवेट और सिनाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के दोस्त कर्नल जेडब्लू एडी, लॉयर, इंजीनियर ने इसे तैयार किया।
Tag: #nextindiatimes #train #GK




