29.1 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) में पुरानी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार दोपहर एक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर युवक को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-अन्नदाता पर कहर! खाद लेने गए किसान को सचिव और गुर्गों ने जमकर पीटा

घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुररानी गांव का है। जानकारी के अनुसार भानपुररानी निवासी जनार्दन अग्रहरि रविवार दोपहर घर से सामान बेचने के लिए निकले थे। जैसे ही वह गांव के बाहर रास्ते पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर बेरहमी से वार किए जाने के कारण जनार्दन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावर उसे मृत समझकर वहीं छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने घायल अवस्था में युवक को देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमले के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं और दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इस वारदात ने एक बार फिर गांव में पुरानी रंजिशों और बढ़ती हिंसा को उजागर किया है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Crime

RELATED ARTICLE

close button