26 C
Lucknow
Saturday, November 22, 2025

Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Jog E लांच, रेंज जानकर रह जाएंगे दंग

ऑटो डेस्क। जापान में यामाहा मोटरसाइकिल ने नई Yamaha Jog E इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। यह एक कॉम्पैक्ट, प्रैक्टिकल और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja ZX6R का नया वर्जन लांच, जानें कैसे हैं इसके फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बात इसमें मिलने वाला स्वैपेबल बैटरी सिस्टम है। कंपनी ने इसे Honda, Suzuki, Yamaha और Kawasaki के साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें 1.5 kWh की बैटरी दी गई है। Jog E में एक सिंगल स्वैपेबल बैटरी पैक लगाया गया है। यह स्वैपेबल बैटरी फुल चार्ज होने पर महज 53 किमी की रेंज देता है। इसमें AC synchronous motor लगा हुआ है, जो 2.3 PS की पावर और 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Yamaha Jog E में आगे 12-इंच और पीछे 10-इंच के व्हील दिए गे हैं। इसके आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी मिलता है। यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर और आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है।

इसका डिजाइन काफी सिंपल, क्लीन और मॉडर्न है। इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो डार्क ग्रे मैटेलिक और लाइट ग्रे है। इसमें ऑल-LED लाइटिंग, पॉलीगोनल हेडलैंप, सर्कुलर मिरर्स, फ्लैट बॉडी पैनल, हॉरिजॉन्टल टेल-लैंप विद इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स दिए गए हैं। साथ ही 500 ml फ्रंट यूटिलिटी पॉकेट, USB Type-A चार्जिंग स्लॉट, बड़ा हुक, सीट के नीटे स्टोरेज, इनवर्टेड LCD इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन दी गई है। इसमें तीन राइडिंग मोड भी मिलते हैं। Yamaha Jog E की कीमत 159,500 JPY (करीब 90,000 रुपये) रखी गई है। यह कीमत केवल स्कूटर की है।

Tag: #nextindiatimes #YamahaJogE #Yamaha

RELATED ARTICLE

close button