30.2 C
Lucknow
Wednesday, October 8, 2025

बेहतरीन फीचर्स से लैस है नई Mahindra Bolero Neo, जानें कौनसा वेरिएंट दमदार

ऑटो डेस्क। महिंद्रा ने अपनी 2025 Mahindra Bolero Neo को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। इसे बाहर लेकर अंदर तक कई अपडेट दिए गए हैं। इसके मैकेनिकल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसे पांच वेरिएंट में लेकर आया गया है, जो N4, N8, N10, N10 (O) और N11 है।

यह भी पढ़ें-आ गई न्यू जनरेशन Mahindra Bolero की लांच डेट! बेहद खास होंगे फीचर्स

-2025 Mahindra Bolero Neo में पहले की तरह ही 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 100 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑफ्शन को ऑफर किया जा रहा है।

-नई महिंद्रा बोलेरो नियो N4 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। इसमें नया ग्रिल, नया कलर Concrete Grey, नया इंटीरियर्स थीम Mocha Brown, राइडफ्लो टेक, ट्विन-पॉड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7-सीट (विनाइल), ईको मोड, दो एयरबैग्स (ड्राइवर और को-ड्राइवर) और ABS+EBD फीचर्स मिलते हैं।

-इसके N8 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.29 लाख रुपये है। इसमें N4 वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के साथ ही नए कलर Jeans Blue और Concrete Grey, फैब्रिक सीट्स, फोल्डेबल 2nd रो, म्यूजिक प्लेयर (ब्लूटूथ, USB, AUX) और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं।

-नई महिंद्रा बोलेरो नियो N10 (O) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। इसमें N10 में मिलने वाले फीचर्स के साथ ही मल्टी टेरेन टेक्नोलॉजी (MTT) और लेदरटेट अपहोल्स्ट्री दी गई है।

-महिंद्रा बोलेरो नियो N10 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये है। इसमें N8 वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के अलावा, R-15 सिल्वर अलॉय व्हील्स, USB-C टाइप चार्जिंग पोर्ट, 22.8CM टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट-अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, फॉग लैम्प्स, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल ORVMs और ISOFIX माउंट्स भी दिए गए हैं।

Tag: #nextindiatimes #MahindraBoleroNeo #MahindraBoleroNeoN4variant

RELATED ARTICLE

close button