32.2 C
Lucknow
Friday, July 11, 2025

इन सीक्रेट ट्रिक्स से पहचानें असली और नकली कोल्हापुरी चप्पल

लाइफस्टाइल डेस्क। कोल्हापुरी चप्पलों (Kolhapuri slippers) का इतिहास काफी पुराना है। कोल्हापुरी चप्पल अपने डिजाइन (design), लंबे समय तक चलने और पारंपरिक कारीगरी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस खूबी के कारण कोल्हापुरी चप्पलें आमतौर पर लोग खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन इसे खरीदते समय कुछ बातों का खास ध्यान देने की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे सीक्रेट टिप्स (tips) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप असली और नकली चप्पल की पहचान कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें-राजस्थान की फेमस सांगानेरी प्रिंट की कैसे करें पहचान?

असली कोल्हापुरी चप्पलों (Kolhapuri slippers) की पहली और सबसे खास बात यह है कि इन्हें पूरी तरह से हाथ से बनाया जाता है। मशीन की बुनाई बेहद बारीक और एक जैसी होती है। अगर आप जिस चप्पल को खरीद रहे हैं। उस पर महीन बुनाई दिखाई दें, तो समझ जाइएगा कि वह नकली कोल्हापुरी चप्पल है। कोल्हापुरी चप्पलों को पूरा हाथ से तैयार किया जाता है। फिर चाहे इसकी कटिंग हो बुनाई हो या सिलाई। ऐसे में आपको एक जोड़ी की दो चप्पलों में काम थोड़ा ऊपर-नीचा दिखाई दे सकता है।

असली और नकली कोल्हापुरी चप्पल (Kolhapuri slippers) की पहचान करने का आसान तरीका चमड़े की परख है। असली लेदर की चप्पलों को मोड़ने से उनके बीच किसी प्रकार की कोई लाइन या क्रैक नहीं आता है। इतना ही नहीं बल्कि असली चप्पले थोड़ी महंगी होती है। नकली चप्पलों में लेदर के साथ-साथ प्लास्टिक या फिर सिटेंथिक चीजों का मिश्रण होता है, जो इन्हें सस्ता बनाता है।

किसी भी चीज की अगर पहचान करनी है, तो उसकी बनावट और डिजाइन के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। ऐसा ही कुछ हाल असली और नकली कोल्हापुरी चप्पलों को पहचानने के बीच में है। असली चप्पलें पारंपरिक डिजाइन जैसे कि टी-शेप स्ट्रैप, रंगीन धागे, मिरर वर्क और लेस के साथ बनाई जाती हैं। साथ ही जगह के अनुसार इसमें डिजाइन शामिल किया जाता है। वहीं अगर बात नकली चप्पल की करें, तो इनके डिजाइन अलग या फिर अधूरे से लग सकते हैं।

आखिरी और सबसे अहम बात, जो इन चप्पलों को असली और नकली होने का मोहर लगाती है, वह है इनका वजन। बता दें कि असली कोल्हापुरी चप्पल (Kolhapuri slippers) हल्की, आरामदायक और नरम होती है। वहीं नकली चप्पलें भारी और कठोर क्वालिटी वाली हो हो सकती हैं।

Tag: #nextindiatimes #Kolhapurislippers #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button