मुंबई। बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss Season 13) की एक्स कंटेस्टेंट और फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में है। बताया जा रहा है कि 42 साल की एक्ट्रेस को बीती रात को कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने पहले ही दम तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें-शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार का यह गाना 150 टेक में हुआ था शूट, रोने लगे थे सिंगर
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर चुकी थीं। उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो से अपना करियर शुरू किया था। उनका पहला गाना था कांटा लगा रिमिक्स (Kaanta Laga) था। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। मगर ऐसा क्या था, जब इतनी सफलता मिलने के बावजूद शेफाली जरीवाला ने काम से दूरी बना ली थी और ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम नहीं किया।

शेफाली को जब फिल्म मुझसे शादी करोगी का गाना ‘कांटा लगा’ मिला तो उनके पिता ने उन्हें इसे करने से साफ इनकार कर दिया था। उस वक्त शेफाली कॉलेज में हुआ करती थीं और उनके माता-पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। वहीं एक्ट्रेस इस गाने को पैसों की खातिर करना चाहती थीं। शेफाली ने अपने पिता की बात को न मानते हुए सलमान खान की फिल्म के गाने के लिए हामी भर दी थी। शेफाली जरीवाला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘कांटा लगा’ वीडियो सॉन्ग के लिए उन्हें 7000 रुपये मिले थे।
जरीवाला कांटा लगा सॉन्ग से पॉपुलर होने के बाद सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। उनकी प्रेजेंस ने फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह बिग बॉस सीजन 13 में भी नजर आ चुकी हैं और अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों का ध्यान खींचा था।
Tag: #nextindiatimes #ShefaliJariwala #cardiacarrest




