नई दिल्ली। 72वें मिस वर्ल्ड 2025 (Miss World) का समापन हो गया है। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) टॉप 5 में पहुंचीं पर टॉप 2 में जगह नहीं बना पाईं। थाईलैंड की ओपल सुचता (Opal Suchta) मिस वर्ल्ड चुनी गईं। नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं और 2023 में फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) बनी थीं।
यह भी पढ़ें-इस देश की महिलाएं होती हैं बला की खूबसूरत, आखिर क्या है राज?
साल 1951 से मिस वर्ल्ड (Miss World) का आयोजन होता आ रहा है। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की तरफ से ये इवेंट कराया जाता है। जब बात सबसे ज्यादा बार इस ब्यूटी पेजेंट में खिताब जीतने वाले देश की होती है तो उसमें दो देश का नाम आता है। पहला वेनेजुएला और दूसरा भारत। ये दो ऐसे देश हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार मिस वर्ल्ड का ताज जीता है। दोनों देशों के पास 6-6 मिस वर्ल्ड टाइटल हैं।
सबसे पहले वेनेजुएला 6 के आंकड़े तक पहुंचा था। उसके बाद 2017 में मानुषी छिल्लर की जीत के साथ भारत के पास भी 6 टाइटल हो गए। बता दें कि मिस वर्ल्ड (Miss World) प्रतियोगिता में छह भारतीय महिलाएं विजेता रह चुकी हैं। इनमें रीता फारिया पॉवेल (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं।

अमेरिका और यूके भी भारत और वेनेजुएला से पीछे हैं। अमेरिका के नाम अब तक तीन बार ये Miss World टाइटल हुआ है और यूके के नाम 5 बार। अमेरिका से जिन-जिन ने इस टाइटल को जीता है उनके नाम- मार्जोरी वॉलेस (1973), जीना टोल्सन (1990), एलेक्जेंड्रिया मिल्स (2010) हैं। वहीं यूके से जीतने वालों के नाम- रोजमेरी फ्रैंकलैंड (1961), ऐन सिडनी (1964), लेस्ली लैंगली (1965), हेलेन मॉर्गन (1974), सारा-जेन हट (1983)।
Tag: #nextindiatimes #MissWorld2025 #OpalSuchta