44 C
Lucknow
Friday, May 30, 2025

डायबिटीज के मरीजों को एक दिन में खानी चाहिए कितनी लीची?

हेल्थ डेस्क। डायबिटीज (diabetes) मरीजों के लिए सबसे जरूरी चीज है ब्लड शुगर को मेंटेन करना। अगर खानपान या लाइफस्टाइल (lifestyle) में थोड़ी सी भी गड़बड़ी हुई तो डायबिटीज मरीज के लिए यह प्रॉब्लम शुरू कर सकती है। लीची (litchi) जैसे मीठे फल कौन नहीं खाना चाहता है। डायबिटीज मरीजों को अक्सर अपना ब्लड शुगर (blood sugar) कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर फूड प्रोडक्ट नहीं खाने चाहिए। डायबिटीज मरीजों के लिए फ्रूट्स खाना अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें-लीची से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, शरीर का ये अंग होता है मजबूत

लीची (litchi) में चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसमें हाई शुगर होता है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 का होता है। एक कप लीची में 29 ग्राम नेचुरल शुगर होता है। लीची में नेचुरल शुगर होती है जो रिफाइंड शुगर के मुकाबले काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। 55 से भी कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला यह फूड आइटम होते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन में धीरे-धीरे चीनी रिलीज करता है, जो ब्लड में शुगर (blood sugar) का लेवल बढ़ने से रोकता है।

ज्यादा मात्रा में इसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। अगर आपका ब्लड शुगर (blood sugar) कंट्रोल में है तो आप 3 से 4 लीची (litchi) दिन में एक बार खा सकते हैं और अगर HbA1c 7 परसेंट से कम है तो कभी-कभी सीमित मात्रा में खा सकते हैं। यदि HbA1c 8 परसेंट से अधिक है या शुगर नियंत्रण में नहीं है, तो लीची से परहेज करें।

डायबिटीज मरीज अगर लीची (litchi) खाते भी हैं तो वह कैलोरी का ध्यान रखें। लीची खाने का सही वक्त दोपहर या सुबह का होता है क्योंकि इसमें मौजूद कार्ब्स तो तोड़ने के लिए वक्त चाहिए। यह शरीर को एनर्जी देने का काम करती ह। रात में खाने से पहले या सोने से पहले लीची न खाएं यह ब्लड में शुगर (blood sugar) लेवल काफी तेजी से बढ़ा सकता है। डायबिटीज मरीज है तो एक लिमिट मात्रा में लीची खाएं।

Tag: #nextindiatimes #litchi #bloodsugar #diabetes

RELATED ARTICLE

close button