31.1 C
Lucknow
Monday, May 19, 2025

बिना कान के कैसे सुन लेते हैं सांप, जानें हैरान कर देने वाले फैक्ट्स

डेस्क। सांप (snakes) धरती के सबसे जहरीले जीवों में से एक हैं। किंग कोबरा (King Cobra) समेत कई प्रजात‍ियां तो ऐसी हैं क‍ि काट लें तो इंसान का बचना मुश्क‍िल हो जाए। वैसे तो सांप के कान (ears) नहीं होते हैं। ऐसे में एक दिलचस्प सवाल यह है कि बिना बाहरी कान के वे कैसे सुनते हैं? आज हम आपको सांपों को बारे में कुछ ऐसे रोचक और हैरान कर देने वाले फैक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें-‘ये तो मेरे अंकल ऑस्‍कर की तरह…’ और इस तरह एकेडमी अवॉर्ड्स बना ऑस्‍कर अवार्ड

बचपन में आप में से कई लोगों के मन में ये सवाल आता था न कि सांपों (snakes) के तो कान ही नहीं होते हैं। फिर वो आखिरकार सुनते कैसे हैं? दरअसल, सांपों के बाहरी कान (ears) नहीं होते लेकिन वे फिर भी सुन सकते हैं। वो जमीन के कंपन को अपने जबड़े से महसूस करते हैं और इसी से उन्हें आसपास की हलचल का पता चल जाता है। सांप 200 से लेकर 300 हर्ट्ज की ध्वनि सुन सकते हैं।

इसके अलावा हम अक्सर ऐसा सोचते हैं कि अगर सांप (snakes) के दांत तोड़ दिए जाए तो फिर वो न काट पाएगा और न ही जहर छोड़ पाएगा। आपको बता दे कि सांप शिकार पकड़ते समय अक्सर अपने दांत खो देते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि अब वो हमेशा के लिए ऐसा ही रहेगा। उनके नए दांत बार-बार उगते रहते हैं। एक सांप अपने जीवन में सैकड़ों बार दांत बदल सकता है।

सांप (snakes) जितने जहरीले होते हैं, उससे कई गुना ज्यादा स्मार्ट भी होते हैं। खतरा महसूस होने पर कुछ सांप ऐसे एक्टिंग करते हैं जैसे वो मर गए हों। वो अपनी पीठ के बल लेट जाते हैं और एक बदबू भी छोड़ते हैं ताकि शिकारी उन्हें खाना न चाहें। आमतौर पर तो नर और मादा सांप के मिलन से ही मादा सांप अंडे देती हैं। लेकिन कुछ मादा सांप बिना नर के भी बच्चे पैदा कर सकती हैं। इसे पार्थेनोजेनेसिस कहा जाता है। जिसमें बच्चों का जन्म अनफर्टिलाइज्ड एग से होता है। इसमें बच्चों का डीएनए बिलकुल मां जैसा होता है।

Tag: #nextindiatimes #snakes #interestingfacts

RELATED ARTICLE

close button