22 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

छज्जे वाला प्यार…बेहद फिल्मी थी मनोज कुमार की लव स्टोरी

मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई (Mumbai) के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने कई दशकों तक इंडस्ट्री में राज किया और बेहतरीन फिल्में दीं। उनके अचानक इस दुनिया को अलविदा कहने के कारण पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इंडस्ट्री के कलाकार भी स्तब्ध हैं। एक्टर (actor) अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़कर गए हैं। कौन हैं वो, आइए बताते हैं।

यह भी पढ़ें-चार शादियां करने वाले इस बॉलीवुड एक्टर का बेटा हॉलीवुड में करता है राज

मनोज कुमार (Manoj Kumar) का जन्म 24 जुलाई, 1937 को ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी इलाके के छोटे से शहर एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। इनका नाम पहले मौसी ने हरिकृष्ण गोस्वामी रखा था लेकिन जब बंटवारा हुआ तो 10 साल की उम्र में वह पाकिस्तान छोड़कर चले गए और दिल्ली के राजेंद्र नगर में आकर शिफ्ट हो गए। दिलीप कुमार के फैन होने के नाते उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया। उन्हें 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादासाहब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

मनोज कुमार (Manoj Kumar) की पत्नी का नाम शशि गोस्वामी है। 2013 में इन्होंने पत्नी के साथ एक इंटरव्यू दिया था और लव स्टोरी सुनाई थी। बताया था कि जब वह ग्रेजुएशन कर रहे थे तो एक दोस्त के घर गए थे। वहीं, पर उन्होंने शशि को देखा था। और उन पर फिदा हो गए। वह उनके चेहरे से नजर ही नहीं हटा पा रहे थे। एक-डेढ़ साल तक दूर से देखने के बाद वह दोस्तों की मदद से फिल्म ‘उड़नखटोला’ देखने गए थे। यहां दोस्त भी साथ थे।

मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने बताया था कि उनकी मुलाकात बार-बार होने लगी और उनके परिवार को भी इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था। लेकिन शशि के भाई और मां नाखुश थे। लेकिन कॉलेज की छत पर दोनों एक-दूसरे से नैन मटक्का करते और उन्हें कोई देख नहीं पाता था। हालांकि बाद में इनकी शादी हो गई और 1961 में बेटा कुणाल हुआ। शशि ने बताया था कि उनके और मनोज कुमार में बहुत प्यार है। दोनों को अलग चीजें पसंद थीं। लेकिन वह उसकी इज्जत भी करते थे। एक्टर का कई एक्ट्रेसेस से नाम जुड़ने पर पत्नी ने शक किया लेकिन शशि को पति पर भरोसा भी था।

Tag: #nextindiatimes #ManojKumar #Bollywood

RELATED ARTICLE

close button