38.2 C
Lucknow
Monday, July 7, 2025

भारत के मोस्टवांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौत, मुंबई हमले का था मास्टरमाइंड

इस्लामाबाद। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी (terrorist) अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) की मौत हो गई है। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा का उप प्रमुख मक्की पाकिस्तान में रह रहा था। मुंबई हमले (Mumbai attack) के मास्टरमाइंड मक्की की शुक्रवार को लाहौर में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मक्की को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर, गुरदासपुर पुलिस चौकी पर किया था हमला

जमात-उद-दावा के अनुसार मक्की (Abdul Rehman Makki) पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका उसका इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार आतंकी (terrorist) अब्दुल रहमान मक्की को जनाजे की नमाज के बाद शुक्रवार को शाम को 5:15 बजे दफनाया जाएगा। अब्दुल रहमान मक्की आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद का करीबी रिश्तेदार और समूह का डेप्युटी लीडर था।

मुंबई पर आतंकी हमले (Mumbai attack) के बाद संयुक्त राष्ट्र ने मक्की के ऊपर प्रतिबंध लगाते हुए उस पर 20 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा था। साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने मक्की को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था। इसके पहले साल 2020 में आतंकी फंडिंग मामले में पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने मक्की (Abdul Rehman Makki) को 6 महीने के लिए जेल में भेजा था। आतंकी फंडिंग मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से ही जमात-उद-दावा का उप प्रमुख खुद को लो प्रोफाइल रखे हुए था और सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आता था।

पाकिस्तान मुत्तहिदा मुस्लिम लीग (PMML) ने एक बयान में कहा कि मक्की पाकिस्तान की विचारधारा का समर्थक था। मक्की (Abdul Rehman Makki) ने मुंबई आतंकी हमलों (Mumbai attack) के लिए आतंकियों को धन और संसाधन मुहैया कराए थे, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। इस दौरान 9 आतंकी मारे गए थे, जबकि एक आतंकी अजमल कसाब का जिंदा पकड़ा गया था।

Tag: #nextindiatimes #AbdulRehmanMakki #Mumbaiattack

RELATED ARTICLE

close button