21 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

JMM को एक और झटका, हेमंत सोरेन के खास नेता ने थामा BJP का हाथ

देवघर। झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान सत्ताधारी JMM गठबंधन और प्रतिपक्ष भाजपा (BJP) के बीच मानसिक बढ़त हासिल करने के लिए शह-मात का खेल चल रहा है। इस क्रम में एक-दूसरे के नेताओं को दल-बदल कराने का अभियान जोरों पर है। टिकट न मिलने से नाराज नेता हर दिन दल-बदल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-झारखंड-छत्तीसगढ़ में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस खेल में भाजपा (BJP) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को बड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री व झामुमो प्रत्याशी हेमंत साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू (Mandal Murmu) को प्रस्तावक बनाया था। मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हो गए हैं।

रविवार की रात देवघर में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मंडल का भाजपा में झारखंड (Jharkhand) भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और चुनाव सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा, झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, भाजपा (BJP) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने स्वागत किया।

शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी का पट्टा पहना कर मंडल मुर्मू का स्वागत किया। इस मौके पर मंडल मुर्मू ने कहा कि वे सिदो-कान्हू के छठे वंशज हैं। भाजपा (BJP) की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Tag: #nextindiatimes #BJP #JMM #jharkhand

RELATED ARTICLE

close button