30.9 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

यूपी उपचुनाव से पहले सपा में मची खलबली, महिला सभा में बड़ा बदलाव

बरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में उपचुनाव (by-election) से पहले ही समाजवादी पार्टी (SP) में खलबली देखने को मिल रही है। समाजवादी (SP) महिला सभा की जिलाध्यक्ष शांति सिंह को पद से हटाकर उनके स्थान पर स्मिता यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-‘जूतों से पिटवाऊंगा…’, अफसरों को धमकी देते BJP नेता का वीडियो वायरल

शांति सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप पर हटवाने के आरोप लगाए हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष ने इसे सिरे से नकार दिया। समाजवादी (SP) महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने पांच अक्टूबर को जारी किए पत्र में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से संजय नगर की मेगा सिटी कालोनी की निवासी स्मिता यादव को समाजवादी महिला सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

साथ ही समाजवादी पार्टी (SP) की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को गतिशील करने की अपेक्षा जताई। इसकी सूचना मिलने पर समाजवादी महिला सभा (Samajwadi Mahila Sabha) की पूर्व जिलाध्यक्ष शांति सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्ष पर उन्हें हटवाने समेत कई आरोप लगाए।

इस बारे में सपा (SP) जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने बताया कि समाजवादी पार्टी की ओर से कश्यप समाज का कार्यक्रम लखनऊ (Lucknow) में पूर्व निर्धारित था, जिसमें वह शामिल होने के लिए आए थे। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा इस विषय में मुझे कुछ नहीं कहना है। सियासी तौर पर देश के सबसे राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हुई हैं। इनमें से 9 सीटें लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार बने विधायकों की जीत के बाद खाली हुई हैं। वहीं एक सीट पर विधायक के सजायाफ्ता होने के बाद उपचुनाव होना है। 

Tag: #nextindiatimes #SP #election #AkhileshYadav

RELATED ARTICLE

close button