27 C
Lucknow
Tuesday, October 22, 2024

पंजाब में BJP के बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी, ऑफिस भेजा पत्र

Print Friendly, PDF & Email

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चार नेताओं को पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह पत्र चंडीगढ़ स्थित पंजाब (Punjab) भाजपा मुख्यालय को मिला है। पत्र के साथ ज्वलनशील पदार्थ का पैकेट भी मिला है। धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ (Chandigarh) पुलिस ने रात भर भाजपा (BJP) मुख्यालय और उसके आसपास तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें-BJP को तगड़ा झटका, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा

इन नेताओं को या तो भाजपा (BJP) छोड़ने या दुनिया छोड़ने की धमकी देते हुए पत्र में खालिस्तान और पाकिस्तान (Pakistan) जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा (BJP) सिख समन्वय समिति और राष्ट्रीय रेलवे समिति के सदस्य तेजिंदर सिंह सरां, भाजपा (BJP) महासचिव परमिंदर बराड़ और भाजपा प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलु को जान से मारने की धमकी दी गई है।

इन नेताओं ने चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) से शिकायत की है। भाजपा (BJP) नेताओं ने आज पंजाब (Punjab) पुलिस महानिदेशक से मिलने का समय मांगा है। इस पत्र में कहा गया है कि आप लोग भाजपा (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ मिलीभगत कर सिखों और पंजाब के लोगों को धोखा दे रहे हैं। आप सिख मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। चारों नेताओं को सिख धर्म का गद्दार बताया गया है। पत्र में कई अन्य आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

पत्र में लिखा है कि हमें पता है कि आप चंडीगढ़ (Punjab) में बैठकर हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं और हम जल्द ही इसका बदला लेंगे। मनजिंदर सिरसा भी RSS की भाषा बोलता है, हम उसे भी सबक सिखाएंगे। मनजिंदर सिरसा ने दिल्ली एसजीपीसी को बीजेपी आरएसएस को सौंप दिया। हम उसे कभी नहीं छोड़ेंगे। हम जल्द ही दिल्ली DSGMC के गुरुद्वारों को बीजेपी (BJP) से मुक्त कराएंगे। आप जैसे कई गद्दारों ने कनाडा, पाकिस्तान और भारत में बीजेपी (BJP) सरकार के साथ मिलकर हमारे भाइयों को मारा है और हम इसका बदला लेंगे।

Tag: #nextindiatimes #BJP #Punjab #Police

RELATED ARTICLE

close button