27 C
Lucknow
Tuesday, October 22, 2024

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की पहली FIR, हटाए गए NTA चीफ

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक (NEET UG paper leak) को लेकर देश भर में बवाल मचा हुआ है। जिसकी जांच सीबीआई (CBI) कर रही है। इसी बीच सीबीआई (CBI) ने इस मामले में एक्शन लेते हुए पहली FIR दर्ज कर ली है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई (CBI) ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें-NEET में धांधली के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में अजय राय

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry) की तरफ से जारी संदर्भ के आधार पर सीबीआई (CBI) ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटाकर कार्रवाई की। सरकार ने एनटीए (NTA) के प्रमुख को हटा दिया। इसके अलावा एजेंसी के कामकाज की समीक्षा के लिए एक पैनल का गठन कर दिया।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पांच मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG paper leak) में कथित अनियमितताओं, धोखाधड़ी और कदाचार के कुछ मामले सामने आए हैं। एक समीक्षा के बाद परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए यह निर्णय लिया गया कि मामले को व्यापक जांच के लिए सीबीआई (CBI) को सौंप दिया जाए।

नीट-यूजी पेपर लीक (NEET UG paper leak) मामले में बिहार, झारखंड, गुजरात और महाराष्ट्र में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बिहार पुलिस की बिहार पुलिस की आर्थिक क्राइम यूनिट (EOU) की टीम ने अलग- अलग जगहों से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गुजरात पुलिस ने 6 दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं झारखंड (Jharkhand) के देवघर से भी 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Tag: #nextindiatimes #NEETUG #paperleak #CBI

RELATED ARTICLE

close button