34.1 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

जल गया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का मकान, यूक्रेन पर लगा आरोप

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Putin) का अल्ताई (Altai) स्थित मकान के जलकर राख हो जाने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार अल्ताई गणराज्य के ओंगुडेस्की (Ongudaysky) जिले में क्रेमलिन शासक व्लादिमीर पुतिन (Putin) के निवास में से एक इमारत आग से लगभग पूरी तरह से जल गई।

यह भी पढ़ें-Elon Musk का Whatsapp पर बड़ा आरोप, बोले-‘रोज रात को होता है डेटा एक्सपोर्ट’

सूत्रों के अनुसार पुतिन यहां मेडिसिनल बॉथ (चिकित्सीय स्नान) के लिए आते थे। पुतिन (Putin) के इस मकान पर यूक्रेन की सेना (Ukrainian army) ने हमला किया है या आग लगने का कोई और रहस्यमयी कारण है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई सूचना सामने नहीं आ पा रही है। पुतिन (Putin) के इस आवास की जलती हुई तस्वीरें रूसी मीडिया (Russian media) के माध्यम से सामने आई हैं।

आधिकारिक तौर पर यह गज़प्रोम के स्वामित्व वाला अल्ताई यार्ड सेनेटोरियम और रिसॉर्ट कॉम्प्लेक्स है, जहां रूसी राष्ट्रपति मेडिसिनल बॉथ के लिए आते हैं लेकिन यह आम रूसियों के लिए बंद है। पुतिन (Putin) का यह मकान 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च पर तैयार किया गया था। अल्ताई गणराज्य (Altai Republic) के ओंगुडेस्की (Ongudaysky) जिले में एक वर्गीकृत निर्माण परियोजना के बारे में जानकारी 2010 में सामने आई। इसके बाद इस पर हुआ खर्च का ब्यौरा सामने आया।

स्थानीय स्तर पर विपक्षी लोग बार-बार इस मकान का संबंध पुतिन (Putin) से होने का दावा करते रहे हैं। यहां किसी आम रूसी के आने पर मनाही रहती है। रूसी मीडिया का यह भी दावा है कि परिसर में मराल हिरण के सींग को निकालने के लिए एक छोटी सी जोत वाला विशेष खेत शामिल है। हालांकि साइबेरिया के अल्ताई माउंटेन (Altai Mountains) में मौजूद रूसी राष्ट्रपति (Putin) के घर में आग कैसे लगी यह एक रहस्य बनी हुई है।

Tag: #nextindiatimes #Putin #AltaiRepublic

RELATED ARTICLE

close button