20.8 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

BJP सांसद साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान, बोले-‘मुस्लिम आबादी का बढ़ना घातक’

उन्नाव। अभी तक सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर उठा बवाल थमा भी नहीं था कि अब भाजपा के संसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने एक विवादित बयान देकर सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्नाव (Unnao) सांसद ने कहा है कि भारत में मुस्लिम आबादी (Muslim population) का बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है। चार बीवी 40 बच्चे भारत में नहीं चलना चाहिए।

यह भी पढ़ें-सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- ‘बकवास है’

लोकसभा चुनाव के लिए बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) का विवादित बयान सामने आने के बाद अब घमासान मचना तय है क्योंकि विपक्षी पार्टियां इस विवादित बयान को हाथों-हाथ लेंगी। उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा जब से मैंने आबादी के आंकड़ों का समाचार पढ़ा है आहत हूं। हिंदुस्तान में हिंदू आबादी (Hindu population) घटना शुभ संकेत नहीं है। देश का इतिहास गवाह है जब-जब देश में हिंदू घटा है तो देश का विभाजन हुआ है।

इतना ही नहीं आगे बोलते हुए उन्होंने (Sakshi Maharaj) कहा कि भारत में मुस्लिम आबादी बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है। जनसंख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जता चुका है। इतिहास को देखा तो जब देश का विभाजन हुआ था पकिस्तान में 23.5 प्रतिशत हिंदू आबादी (Hindu population) थी जो घटकर लगभग 2.5 प्रतिशत रह गई है। 21 प्रतिशत हिंदू कहां गया। मैं तो बहुत पहले से कह रहा हूं कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर समान कानून बनाना चाहिए।

आपको बता दें साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) का विवादों से गहरा नाता रहा है। साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को निशाने पर लेते हुए उन्हें ‘पागल’ बता दिया था ; जिसके चलते कई कांग्रेसी नेता उनके विरोध में उतर गए थे। तब उन्होंने विपक्ष को किसान विरोधी बताते हुए कहा ‘विपक्ष ना किसान का हितैषी है न देश का हितैषी है, विपक्ष केवल राजनीति करना चाहता है।’

Tag: #nextindiatimes #SakshiMaharaj #BJP #Unnao

RELATED ARTICLE

close button