लंदन। एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) की कोविड वैक्सीन को लेकर उठे बवाल के बाद कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा है कि उसने दुनिया भर से अपने टीकों को वापस लेने की पहल की है। कंपनी ने कहा है कि वह यूरोप के भीतर वैक्सजेवरिया (Vaxjavria) नाम से दी जा रही वैक्सीन (vaccine) को वापस ले रही है।
यह भी पढ़ें-कोविशील्ड वैक्सीन से हो सकता है हार्ट अटैक! कंपनी ने पहली बार किया कबूल
कोरोना वैक्सीन (vaccine) लगाने के बाद गंभीर साइड इफेक्ट्स के आरोप झेल रही दिग्गज फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने सभी कोरोना वैक्सीन (vaccine) को मार्केट से वापस लेने का निर्णय लिया है। इसमें भारत में बनाई गई कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है। हालांकि, कंपनी ने कहा कि यह कदम कोविड-19 महामारी के बाद से अब वैक्सीन की मांग में गिरावट हुई है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह यूरोप के भीतर वैक्सीन वैक्सजेवरिया (Vaxjavria) के विपणन प्राधिकरणों को वापस लेने के लिए आगे बढ़ेगी।

बता दें एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) के खिलाफ ब्रिटेन में कई मामले दर्ज हुए हैं। इसमें लोगों ने वैक्सीन (vaccine) लगवाने के बाद गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का दावा किया है। हालांकि एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) कंपनी ने अपनी वैक्सीन वापसी के पीछे टीकों की अधिकता को कारण बताया है। कंपनी ने कहा कि वैक्सीन (vaccine) को वापस लेने का फैसला उपलब्ध अपडेटेड टीकों की अधिकता के कारण है, जिसके चलते ‘वैक्सीन की मांग में गिरावट’ हुई है।
कई प्रकार को कोविड-19 वैक्सीन विकसित की गई हैं। ऐसे में अपडेटेड टीके अधिक मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके वैक्सेजेवरिया (Vaxjavria) की मांग में गिरावट आई है, जिसका निर्माण या आपूर्ति नहीं की जा रही है। एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ब्रिटेन में एक क्लास एक्शन मुकदमे का सामना कर रही है। इसमें कंपनी की वैक्सीन की वजह से मौत और गंभीर शारीरिक क्षति होने का दावा किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #AstraZeneca #vaccine #covid




