30.6 C
Lucknow
Monday, April 7, 2025

खुलासा: सलमान खान के लिए दोनों शूटरों ने बनाया था ये खतरनाक प्लान

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) पर रविवार तड़के फायरिंग (firing) की घटना हुई। 14 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर दो लोगों ने चार-पांच राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद चारों तरफ दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों इन्हें बिहार के वेस्ट चंपारण में मसीही से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें-गुजरात से दबोचे गए सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी

फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को कच्छ (Gujarat) के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों ही गैंगस्टर लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) के सदस्‍य बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान विक्की साहब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों शूटर ने पांच राउंड फायरिंग (firing) की। मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घटना से पहले तीन बार सलमान खान (Salman Khan) के आवास की रेकी (छानबीन) की थी।

पुलिस ने जानकारी दी कि फायरिंग (firing) के बाद अनमोल बिश्नोई ने इस घटना के संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखा। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। बता दें कि अनमोल बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi gang) का छोटा भाई है। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल के कहने पर राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दोनों को सलमान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग का टास्क दिया था। ये दोनों सीधे तौर पर भी अनमोल से जुड़े हैं।

बता दें कि मामले में बैलिस्टिक रिपोर्ट के लिए पिस्टल का मिलना महत्वपूर्ण है। गुजरात की कच्छ पुलिस से जानकारी मिली है कि मंदिर परिसर में शिनाख्त के बाद दोनों शूटर्स को आसानी से हिरासत में ले लिया गया। सबसे बड़ी बात ये है कि जिस पिस्टल से फायरिंग (firing) की गई थी उस पिस्टल को बरामद नहीं किया जा सका है।

Tag: #nextindiatimes #firing #SalmanKhan #police

RELATED ARTICLE

close button