28 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

बलूचिस्तान में आतंकियों ने बस से उतारकर लोगों पर बरसाई गोलियां, 11 की मौत

पाकिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत से एक बड़े आतंकवादी (terrorist) हमले की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान (Balochistan) में आतंकवादी हमला (terrorist attack) हुआ जिसमें कम से कम 11 लोगों की हत्या हो गई है, जिसमें नौ बस यात्री (passengers) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-संदेशखाली में महिलाओं से रेप और जमीन पर कब्जे की जांच करेगी CBI

पुलिस ने बताया कि पहली घटना में हथियारबंद लोगों ने नोशकी जिले में राजमार्ग पर एक बस को रोककर बंदूक की नोक पर नौ लोगों का अपहरण कर लिया था। घटना की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि यह बस क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी तभी हमलावरों (terrorist) ने बस रुकवाई और यात्रियों (passengers) की पहचान करने के बाद नौ पुरुषों को अगवा करके पर्वतीय इलाकों में ले गए। इससे पहले भी एक और घटना में इसी राजमार्ग पर एक कार पर गोलीबारी की गई थी, जिसमें दो यात्रियों (passengers) की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे।

वहीं, एक अलग घटना में उसी हाईवे पर एक कार पर गोलीबारी की गई, जिसमें दो यात्रियों (passengers) की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान (Balochistan) के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि नोशकी राजमार्ग पर 11 लोगों की हत्या में शामिल आतंकवादियों (terrorist) को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

बुगती ने कहा कि हमलों में शामिल आतंकवादियों (terrorist) का पीछा किया जाएगा। उनका उद्देश्य बलूचिस्तान (Balochistan) की शांति को नुकसान पहुंचाना है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रतिबंधित संगठन ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस साल हाल के हफ्तों में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों (terrorist) द्वारा आतंकी हमलों (terrorist attack) की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

Tag: #nextindiatimes #terrorist #Balochistan #attack

RELATED ARTICLE

close button