32 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

मुख्तार अंसारी का जनाजा पहुंचा कब्रिस्तान, उमड़ी भारी भीड़

Print Friendly, PDF & Email

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को गाजीपुर के कब्रिस्तान में आज दफनाया जाएगा। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में माहौल काफी गरमाया हुआ है। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के जनाजे में भारी भीड़ उमड़ी है। प्रशासनिक अमला चौकस है। वहीं, जनाजे (funeral) की नमाज के बाद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को दफनाने की प्रक्रिया पूरी कराए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें-सुपुर्द-ए-खाक के लिए गाजीपुर ले जाया जा रहा मुख्तार का शव, तय किया गया ये रूट

मुहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के जनाजे को लेकर चप्पे- चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। किसी भी उपद्रवी तत्व से निपटने की पूरी तैयारी है। माफिया मुख्तार के जनाजे में उमड़ी भारी भीड़ को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के जनाजे में भारी भीड़ उमड़ी है। जनाजे की नमाज के दौरान मुख्तार समर्थक कालीबाग कब्रिस्तान (cemetery) के भीतर प्रवेश करने की कोशिश करते दिखे। लेकिन, कब्रिस्तान के भीतर मुख्तार के परिजनों और करीबियों के जाने की ही अनुमति थी।

मुख्तार (Mukhtar Ansari) परिवार का सदस्य कब्रिस्तान (cemetery) के गेट पर मौजूद रहकर पुलिस के साथ करीबियों को भीतर लाने के संबंध में कहता देखा गया। अन्य लोगों ने कब्रिस्तान के बाहर से ही मुख्तार के जनाजे के नमाज में भाग लिया। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के जनाजे की नमाज खत्म हो गई है। इसके बाद मुख्तार समर्थक कालीबाग कब्रिस्तान (Kalibagh cemetery) के गेट पर पहुंच गए। वे भीतर जाने देने की बात करने लगे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी वहां रही। उन्होंने लोगों को गेट से अलग हटाया।

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को दफनाने के लिए जनाजे की नमाज के बाद ताबूत को कब्रिस्तान के भीतर ले जाया गया। भारी भीड़ के कारण मुख्तार के पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान (Kalibagh cemetery) में ले जाने में दिक्कत होने लगी। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए उमर अंसारी ने माइक संभाली। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद कब्रिस्तान में मुख्तार (Mukhtar Ansari) के शव को प्रवेश कराया गया।

Tag: #nextindiatimes #cemetery #MukhtarAnsari #ghazipur

RELATED ARTICLE

close button