35 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

251 फुट लंबी ऐतिहासिक कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, स्वागत के लिए उमड़े लोग

एटा। सावन के पवित्र महीने में पूरे देश से श्रद्धालु कांवड़ (Kanwar) लेकर भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं। हर ओर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज है। इसी बीच एटा में देश की सबसे बड़ी 251 फुट की लम्बी ऐतिहासिक कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-कौंन थे कन्नप्पा और कहां है उनका मंदिर? जिन पर बनी फिल्म मचा रही धूम

सैकड़ों लोगों ने कांवड़ (Kanwar) रूट पर 251 फुट की लम्बी ऐतिहासिक कांवड़ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु सोरों से मारहरा तक पहुंचे। बता दें कि मारहरा के शिवभक्त हर वर्ष श्रावण मास में कांवड़ भरकर ले जाते हैं और मारहरा के प्राचीन शिवमंदिर में भोलेनाथ का सामूहिक रूप से जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ (Kanwar) के साथ डीजे पर भगवान शिव की भक्ति के गीत बज रहे थे। कांवड़िये शिवभक्ति में लीन होकर कांवड़ यात्रा में नाचते गाते चल रहे थे।

एटा एसएसपी श्याम नारायण सिंह और मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। इस 251 फुट की लंबी कांवड़ को 500 से ज्यादा शिव भक्तों ने जनपद एटा के मारहरा में भोलेनाथ पर जल चढ़ाया और बड़ी बात तो ये है कि इसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए।

इस 42 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में सोरों गंगा जी घाट से एटा के मारहरा तक सुरक्षा व्यवस्था में सैकड़ों पुलिस कर्मी लगे थे। पिछले 11 वर्षों से यह श्री केदारनाथ बाबा कांवड़ सेवा समिति द्वारा लगातार लाई जा रही है और हर वर्ष मारहरा भोले नाथ भगवान पर चढ़ाई जाती है।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #KanwarYatra #Sawan2025

RELATED ARTICLE