13 C
Lucknow
Monday, January 26, 2026

प्राइवेट पूल से लेकर टेनिस कोर्ट तक…,करोड़ों के आलीशान महल में रहती है ये हॉलीवुड एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क। Hollywood एक्ट्रेस सोफिया वेरगारा का घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोफिया एक बिजनेसवुमन भी हैं। सोफिया का घर कैलिफोर्निया के बेवर्ली पार्क मेंशन में स्थित है। इस घर को सोफिया ने खुद नए तरीके से डिजाइन किया है।

यह भी पढ़ें-डॉक्टरी छोड़ ये हसीना बन गई एक्ट्रेस, मजेदार है सक्सेस स्टोरी

सोफिया ने इस घर को साल 2020 में खरीदा था। सोफिया ने बताया था कि ये घर पहले किसी पुराने और टूटे-फूटे महल के जैसा लगता था लेकिन फिर सोफिया को लगा उन्हें इस घर को री-डिजाइन करने की जरूरत है और फिर उन्होंने दोबारा से बनाया और इसे एक महल में तब्दील कर दिया। सोफिया का ये घर लगभग 17100 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

एक्ट्रेस के घर में 7 बेडरूम बने हुए हैं। इसके अलावा इस आलीशान घर में करीब 13 से ज्यादा बाथरूम हैं। वहीं घर में एक पूल भी मौजूद है, तो वहीं इसके साथ घर के पीछे एक बड़ा सा पार्क बना हुआ है। सोफिया ने अपने घर में कई पेड़-पौधे भी लगाए हुए हैं। वही घर में कई बैठने की जगहें भी मौजूद हैं, जहां बैठकर आप शांत हवा का आनंद ले सकते हैं। सोफिया के घर में डाइनिंग एरिया भी बहुत बड़ा है, जहां अच्छे खासे मेहमानों को होस्ट किया जा सकता है।

सोफिया ने घर में टेनिस कोर्ट भी बनवा रखा है, जहां वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ खेलती हैं। इसके अलावा सोफिया के घर में एक बड़ी स्पा भी मौजूद है। इस आलीशान घर में एक सफेद मार्वल से बनी बड़ी सी किचन मौजूद है, जहां फ्रेंच बर्तनों के लेकर आधुनिक चीजें मौजूद हैं और कीमत ही करीब 2 लाख से ज्यादा है। सोफिया का यह बड़ा घर किसी राजा-रानी के महल जैसा है।

Tag: #nextindiatimes #Hollywood #actress

RELATED ARTICLE

close button