30.7 C
Lucknow
Wednesday, September 10, 2025

शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं फिल्में, इस फिल्म की वजह से शुरू हुआ सिलसिला

एंटरटेनमेंट डेस्क। आप में से कई ऐसे लोग फिल्मों (movies) के शौकीन होंगे जिन्हें शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार होता है कि कब शुक्रवार को थियेटर में कोई नई फिल्म लगे और देखने का मौका मिले लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि फिल्में (movies) सिर्फ शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं। चलिए जानते हैं इसका जवाब।

यह भी पढ़ें-3 दिन में शूट हुआ था आमिर-करिश्मा का Kiss सीन, कांपने लगी थी एक्ट्रेस

अगर फिल्म शुक्रवार को रिलीज होती है, तो उसे तीन दिन का पूरा वीकेंड मिलता है। ये तीन दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। शुक्रवार को फिल्म रिलीज के पीछे हमें कुछ दिलचस्प तथ्य हैं। जिसमें से पहला ये है कि, ये पूरा ट्रेंड हॉलीवुड से आया है। सबसे पहले 15 दिसंबर 1939 को हॉलीवुड फिल्म ‘गॉन विद द विंड’ को शुक्रवार को रिलीज किया गया था। भारत में 1960 से पहले फिल्म रिलीज करने का कोई खास दिन नहीं था। साल 1947 में 24 मार्च को फिल्म नील कमल रिलीज हुई थी, इस दिन सोमवार था।

मुगल-ए-आजम पहली फिल्म थी जिसे शुक्रवार 5 अगस्त को 1960 को शुक्रवार के दिन रिलीज किया गया था। ये फिल्म बहुत बड़ी कामयाब फिल्म बनी, भारतीय सिनेमा में मील की पत्थर साबित हुई। इसके बाद भारत में भी फिल्में शुक्रवार को रिलीज की जाने लगीं।

इसके पीछे एक कारण और भी था वो ये कि मुंबई में छोटे उद्योग के कर्मचारियों को शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी दी जाती थी। इन सभी को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए शुक्रवार को ही फिल्में (movies) रिलीज करने का चलन तेजी से शुरू हुआ। जिसे आज तक फॉलो किया जा रहा है। हालांकि फिल्म रिलीज के लिए कुछ लोग वीकेंड के अलावा कोई फेस्टिवल देखकर भी रिलीज कर देते हैं।

Tag: #nextindiatimes #movies #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button