डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई (Australia) कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी बेकी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी (Becky) ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है, जिसका नाम एडी रखा गया है। कमिंस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर पिता बनने की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें-IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, तोड़ डाले आधे दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड
बेकी कमिंस ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी नवजात बच्ची की गोद में तस्वीर के साथ लिखा, “वह आ गई है।” “हमारी खूबसूरत बेटी एडी… हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि इस पल में हम कितने खुश और प्यार से भरे हुए हैं।” इस जोड़े ने अपने सोशल मीडिया पर एडी की पहली बीच ट्रिप की तस्वीर भी शेयर की।
इससे पहले अक्टूबर 2021 में कमिंस (Pat Cummins) पहली बार पिता बने थे। उस समय कमिंस के घर एक बेटे ने जन्म लिया था, जिसका नाम एल्बी है। कमिंस और बेकी शादी से पहले ही पहली बार माता-पिता बन गए थे। इसके बाद उन्होंने अगस्त 2022 में शादी कर ली थी। कमिंस (Pat Cummins) ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं।
![](https://nextindiatimes.com/wp-content/uploads/2025/02/image-82.png)
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के दौरान पितृत्व अवकाश पर चल रहे कमिंस (Pat Cummins) ने पहले पारिवारिक जीवन और पेशेवर क्रिकेट के बीच बेहतर संतुलन हासिल करने की इच्छा व्यक्त की थी। वह चोट से भी जूझ रहे हैं, इसलिए वह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने उनके रिप्लेसमेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की कमान कौन संभालता है।
Tag: #nextindiatimes #PatCummins #Australia