लाइफस्टाइल डेस्क। चाय (tea) ऐसी ड्रिंक है; जिसके दीवाने आपको अपने आस-पास खूब देखने को मिल जाएंगे। कई लोगों को तो चाय इतनी पसंद होती है कि वे अपनी दिन की शुरुआत भी चाय के साथ ही करते हैं। ऐसे में लोग अपने-अपने स्वाद और ग्रीन टी, ब्लैक टी, लेमन टी और मिल्क टी को पीना पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्हें सिर्फ दूध में अधिक चाय पत्ती डालकर देर तक उबालकर तैयार की हुई चाय ही पसंद आती है।
यह भी पढ़ें-खाली पेट चाय या कॉफी पीने वाले हो जाएं सावधान, हो जाएगा तगड़ा नुकसान
लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर तक चाय को उबालने से यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। देर तक उबली हुई चाय सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं दूध वाली चाय को कितने समय उबालना सही है और ज्यादा उबालने से इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में।
चाय को स्वाद और सेहत से युक्त रखने के लिए 4- 5 मिनट तक ही उबालना चाहिए। दूध वाली चाय को अधिक समय तक उबालने से इसमें टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित करती है। इसके साथ ही अत्यधिक टैनिन वाली से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, जिससे एनीमिया होने का डर रहता है।

अधिक उबली हुई दूध वाली चाय को पीने से एसिडिटी, पेट में दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। पहले से उबालकर रखी हुई चाय ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करती है। दूध वाली चाय को अधिक उबालने से इसका स्वाद बदल जाता है। दूध वाली चाय को अधिक उबालने से दूध में मौजूद प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
Tag: #nextindiatimes #tea #Lifestyle




