एंटरटेनमेंट डेस्क। आज के दौर में सिनेमा जगत में करोड़ों रुपये के भारी-भरकम बजट वाली फिल्में बनना आम बात है। बड़े प्रोडक्शन हाउस, नामी डायरेक्टर्स और दिग्गज सितारों के सहारे फिल्में तैयार की जाती हैं। लेकिन भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक दौर ऐसा भी था, जब एक Film बिना किसी बड़े कॉर्पोरेट या स्टूडियो के सहारे बनी। यह फिल्म पूरी तरह से क्राउडफंडिंग यानी आम लोगों के छोटे-छोटे आर्थिक सहयोग से तैयार हुई थी। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के लिए देश के 5 लाख किसानों ने अपनी मेहनत की कमाई से फंड जुटाया था।
यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे
भारत की पहली क्राउडफंडेड Film ‘मंथन’
मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल के निर्देशन में साल 1976 में बनी फिल्म ‘मंथन’ भारत की पहली क्राउडफंडेड फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म के निर्माण में किसी बड़े फिल्म फाइनेंसर ने पैसा नहीं लगाया था। इसके बजाय, गुजरात के 5 लाख डेयरी किसानों ने मिलकर इसे फंड किया था।
खास बात यह थी कि इन सभी 5 लाख किसानों ने फिल्म बनाने के लिए 2-2 रुपये का योगदान दिया था। इस अनूठी पहल ने न सिर्फ फिल्म निर्माण की एक नई मिसाल कायम की, बल्कि यह भी दिखाया कि सामूहिक सहयोग से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
किसानों ने क्यों दिया था 2-2 रुपये का योगदान?
भारत में ‘श्वेत क्रांति’ के जनक माने जाने वाले डॉ. वर्गीज कुरियन दुग्ध सहकारी आंदोलन की कहानी को आम जनता तक पहुंचाना चाहते थे। जब डॉ. कुरियन ने यह बात साझा की कि उनके पास इस विषय पर फिल्म बनाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है, तो गुजरात के 5 लाख किसान आगे आए। सभी किसानों ने 2-2 रुपये जमा किए, जिससे फिल्म निर्माण के लिए जरूरी राशि इकट्ठा हो गई।

इस Film की कहानी खुद डॉ. वर्गीज कुरियन और मशहूर नाटककार विजय तेंदुलकर ने मिलकर लिखी थी। कहानी की प्रेरणा ‘दुग्ध सहकारी आंदोलन’ और ‘कैरा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन’ यानी अमूल की स्थापना के संघर्ष से ली गई थी।
Film: कलाकारों ने 45 दिनों तक पहने एक ही तरह के कपड़े
फिल्म ‘मंथन’ को वास्तविकता के बेहद करीब रखने के लिए निर्देशक श्याम बेनेगल ने शूटिंग के दौरान कई कड़े और अनोखे फैसले लिए। जिस ग्रामीण इलाके में इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी, वहां पानी की भारी किल्लत थी। हालात ऐसे थे कि स्थानीय ग्रामीण कई दिनों तक नहा भी नहीं पाते थे।
किरदारों में स्वाभाविकता और सच्चाई लाने के लिए श्याम बेनेगल ने मुख्य कलाकारों को लगातार 45 दिनों तक एक ही तरह के कपड़े पहने रखने को कहा। इससे पर्दे पर ग्रामीण जीवन की कठिनाइयों और वास्तविक माहौल को बेहद असरदार ढंग से दिखाया जा सका।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट और नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित
साल 1976 में रिलीज हुई हिंदी Film ‘मंथन’ अपनी दमदार कहानी और शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में उतर गई। यह फिल्म न केवल व्यावसायिक रूप से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई, बल्कि इसने सामूहिक शक्ति और सहकारिता की भावना को भी देशभर में मजबूती से पेश किया। दिलचस्प बात यह रही कि जिन किसानों ने फिल्म में पैसा लगाया था, वे खुद बैलगाड़ियों और ट्रैक्टरों में बैठकर सिनेमाघरों तक अपनी फिल्म देखने पहुंचे थे।
कलात्मक और तकनीकी स्तर पर भी ‘मंथन’ को भरपूर सराहना मिली:
- साल 1977 में इस Film ने हिंदी की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नेशनल फिल्म पुरस्कार जीता।
- विजय तेंदुलकर को इसकी बेहतरीन पटकथा के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया।
- फिल्म में गिरीश कर्नाड, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकारों ने यादगार भूमिकाएं निभाईं।
‘मंथन’ आज भी भारतीय सिनेमा में सामाजिक सरोकार, यथार्थवादी फिल्म निर्माण और क्राउडफंडिंग की सबसे सफल मिसाल Film के रूप में याद की जाती है।
Tag: #nextindiatimes #Film #Entertainment



