16 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

एटा पहुंची यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम में हुईं शामिल

एटा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबिता सिंह चौहान आज एटा पहुंची और मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में कन्या जन्म उत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया और मां की गोदभराई की।

यह भी पढ़ें-एटा मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी से गायब एनेथीसिया डॉक्टर, गर्भवती को करना पड़ा रेफर

अपने इस कार्यक्रम के दौरान Babita Singh Chauhan ने मेडिकल कॉलेज सहित O.T का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान CMO, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, CMS और CO, डॉक्टर साधना सिंह सहित अन्य अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे। वह जिला महिला बंदी गृह पहुंची और वहां का निरीक्षण किया।

 भ्रमण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्योग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, कौशल विकास तथा मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई भी की।

आपको बता दें बबिता सिंह चौहान के कार्यक्रम को लेकर कल जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं/बालिकाओं से अपील की थी कि यदि उन्हें महिला उत्पीड़न से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत हो, तो 09 फरवरी को आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायत अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #DrBabitaSinghChauhan

RELATED ARTICLE

close button