23 C
Lucknow
Thursday, February 5, 2026

एटा में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बंबे में पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बंबे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक (tractor driver) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय पुलिस (police) को जब इसकी सूचना दी गयी तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस (post-mortem house) भेज दिया और ट्रेक्टर निकलवाने के प्रयास में जुट गई।

यह भी पढ़ें-एटा: तीसरी शादी की चाहत में पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट

यह पूरी घटना एटा (Etah) कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मानपुर की है। यहां जीटी रोड पर खेत की ओर जा रहा ट्रैक्टर (tractor) नाले में पलट गया। हादसे में मानपुर निवासी 55 वर्षीय विजेंद्र उर्फ पप्पू की मौत हो गई। घटना दोपहर के समय की है, जब विजेंद्र खेत जोतने के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर जीटी रोड पर उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया।

राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें एटा (Etah) जिले में ही स्थित वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज (Veerangna Avanti Bai Medical College) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही Etah कोतवाली देहात पुलिस तत्काल ही घटनास्थल पर पहुँच गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकाला।

मृतक के भतीजे सुंदरलाल ने बताया कि उनके चाचा खेत पर काम करने जा रहे थे, तभी यह हादसा (accident) हो गया। थाना प्रभारी आरके सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम (post-mortem) के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #accident

RELATED ARTICLE

close button