30 C
Lucknow
Saturday, September 20, 2025

इस स्टार की मौत के 70 दिन बाद हुआ था अंतिम संस्कार, बच्चों को मिले 244 करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क। शायद ही दुनिया में कभी ऐसा पॉप स्टार (star) होगा, जिसके मरने पर पूरी दुनिया ने आंसू बहाए और इसकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लकी टिकट निकाले गए थे। इसकी अंतिम यात्रा को स्ट्रीम किया गया, तो दुनियाभर के 300 करोड़ लोगों ने देखा था। उन्हें मरने के 70 दिन बाद दफनाया गया था।

यह भी पढ़ें-पोप के निधन पर निकाला जाता था दिल, क्यों बनाए जाते हैं तीन ताबूत? जानें वजह

यह थे माइकल जैक्सन, जिन्हें दुनिया ‘किंग ऑफ पॉप’ भी कहती थी। मौत के बाद इस पॉप स्टार की 17,110 करोड़ रुपए कमाई हुई। यह अपने हर बच्चे के नाम 244 करोड़ और बाकी प्रॉपर्टी में हिस्सा छोड़ गया था। यह स्टार 150 साल जीना चाहता था, इसलिए 12 डॉक्टर रखे थे। इसकी लाश को रहस्यमय तरीके से दफनाया गया था।

इस पॉप स्टार की 16 साल पहले मौत हो गई थी, पर इसके गाने आज भी सुने जाते हैं और फैंस आज भी याद करते हैं। 150 साल जीने की चाह में यह ऑक्सीजन के चैंबर में सोता था, पर 50 साल की उम्र में ही मौत ने इसे अपने आगोश में ले लिया था। लाखों लोगों ने माइकल का मूव वॉक स्टाइल सीखा और आज तक कॉपी करते हैं। माइकल जैक्सन की 25 जून 2009 को मौत हो गई। बताया जाता है कि यह खबर सुनकर जहां कई लोग सड़क पर बेहोश हो गए थे, वहीं 13 फैंस ने सुसाइड कर लिया था।

बताया जाता है कि उनकी मौत प्रोपोफॉल और बेंजोडायजेपाइन जैसी हेवी दवाइयों के ओवरडोज से हुई थी। इन दवाइयों के कारण माइकल जैक्सन को हार्ट अटैक आ गया था। कोई मानने को तैयार नहीं था कि माइकल जैक्सन की मौत हो चुकी है। इसकी लाश को रहस्यमय तरीके से दफनाया गया था।

Tag: #nextindiatimes #MichaelJackson #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button