34.2 C
Lucknow
Saturday, April 12, 2025

किडनी खराब होने पर रात में ही दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

हेल्थ डेस्क। किडनी (Kidney) हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से अतिरिक्त पानी, गंदगी और विषैले पदार्थों (toxic substances) को बाहर निकालने का काम करती है। अगर किडनी सही से काम न करे तो यह हमारे स्वास्थ्य (health) के लिए गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। विशेष रूप से रात के समय किडनी (Kidney) की खराबी के कुछ संकेत शरीर पर दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें-रोज नहाने वाले हो जाएं सावधान, नुकसान जानकर कर लेंगे तौबा

इन लक्षणों को पहचानकर आप किडनी की समस्याओं से बच सकते हैं और समय रहते उपचार प्राप्त कर सकते हैं। अगर रात में आपको बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है, तो यह किडनी की खराबी का एक प्रमुख संकेत हो सकता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो शरीर के तरल पदार्थ सही से फिल्टर नहीं हो पाते, जिससे पेशाब की आवृत्ति प्रभावित होती है।

किडनी (Kidney) के खराब होने से शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ सकता है और परिणामस्वरूप रात में अत्यधिक प्यास लगने लगती है। अगर आपको रात में बार-बार पानी पीने की आदत है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। किडनी में संक्रमण या सूजन होने पर मूत्र मार्ग में समस्या हो सकती है, जिससे पेशाब करते वक्त दर्द और जलन हो सकती है। यह किडनी के संक्रमण या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिसके लिए डॉक्टर से तुरंत परामर्श लेना आवश्यक है।

किडनी (Kidney) में पथरी, संक्रमण या अन्य गंभीर समस्याओं के कारण पेशाब में खून आ सकता है। यह स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है और बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना बहुत जरूरी है। पेशाब में खून आना किडनी के गंभीर रोग का संकेत हो सकता है। किडनी की खराबी से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिससे नींद पर असर पड़ता है। व्यक्ति को नींद से बार-बार जागने का अनुभव हो सकता है। यह एक और संकेत है जो किडनी की समस्या का इशारा करता है।

Tag: #nextindiatimes #Kidney #health

RELATED ARTICLE

close button